{"_id":"5c53376cbdec22077e435f7f","slug":"mary-kom-says-on-doping-some-coaches-lead-their-wards-the-wrong-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोपिंग के लिए खिलाड़ी के साथ कोच भी दोषी : मैरीकॉम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
डोपिंग के लिए खिलाड़ी के साथ कोच भी दोषी : मैरीकॉम
Thu, 31 Jan 2019 11:29 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
मैरी कॉम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकॉर्ड छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने गुरुवार को कहा कि देश में व्याप्त डोपिंग संकट के लिए खिलाड़ी के साथ ही कोच भी दोषी हैं, जो अपने खिलाड़ियों को गलत रास्ता दिखाते हैं। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ने प्रशिक्षकों को भी नाडा के डोपिंगरोधी जागरूकता प्रशिक्षण में शामिल करने की पैरवी की है।
विज्ञापन
36 वर्षीय मुक्केबाज ने डोपिंग रोधी राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में कहा, ‘हमें प्रशिक्षकों को भी प्रशिक्षण देने की जरूरत है। उन्हें भी जागरूक करने और प्रतिबंधित दवाइयों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।’
विज्ञापन
उन्होंने खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की मौजूदगी में कहा कि दुर्भाग्य से कुछ कोच अपने शिष्यों को गलत रास्ते पर ले जाते हैं। वे उन्हें अलग तरह से सफलता दिलाना चाहते हैं। राठौड़ ने कहा कि खिलाड़ियों को डोपिंग के दम पर कुछ भी हासिल करने की सीख नहीं लेनी चाहिए।
विज्ञापन