फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   mary kom says on doping Some coaches lead their wards the wrong way

डोपिंग के लिए खिलाड़ी के साथ कोच भी दोषी : मैरीकॉम

Thu, 31 Jan 2019 11:29 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 31 Jan 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
mary kom says on doping Some coaches lead their wards the wrong way
मैरी कॉम

रिकॉर्ड छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने गुरुवार को कहा कि देश में व्याप्त डोपिंग संकट के लिए खिलाड़ी के साथ ही कोच भी दोषी हैं,  जो अपने खिलाड़ियों को गलत रास्ता दिखाते हैं। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ने प्रशिक्षकों को भी नाडा के डोपिंगरोधी जागरूकता प्रशिक्षण में शामिल करने की पैरवी की है।

विज्ञापन


36 वर्षीय मुक्केबाज ने डोपिंग रोधी राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में कहा, ‘हमें प्रशिक्षकों को भी प्रशिक्षण देने की जरूरत है। उन्हें भी जागरूक करने और प्रतिबंधित दवाइयों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।’
विज्ञापन


उन्होंने खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की मौजूदगी में कहा कि दुर्भाग्य से कुछ कोच अपने शिष्यों को गलत रास्ते पर ले जाते हैं। वे उन्हें अलग तरह से सफलता दिलाना चाहते हैं। राठौड़ ने कहा कि खिलाड़ियों को डोपिंग के दम पर कुछ भी हासिल करने की सीख नहीं लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed