{"_id":"60a5cb588ebc3e78c063d156","slug":"mary-kom-says-asian-championship-is-crucial-olympic-preparation-for-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई चैम्पियनशिप: मैरीकॉम ने कहा- ओलंपिक की तैयारी के लिए यह अहम ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई चैम्पियनशिप: मैरीकॉम ने कहा- ओलंपिक की तैयारी के लिए यह अहम
Thu, 20 May 2021 08:07 AM IST
देव कश्यप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 20 May 2021 08:07 AM IST
सार
- मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने एशियाई चैम्पियनशिप को ओलंपिक की तैयारी के लिए बताया अहम
- कोरोना संकट के कारण भारतीय मुक्केबाजों की तैयारियों पर पड़ा है प्रतिकूल प्रभाव
- 24 मई से दुबई में शुरू होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगी मैरीकॉम
विज्ञापन
मैरी कॉम (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की अनुभवी मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम एशियाई चैम्पियनशिप में बरसों से दबदबा बनाए हुए हैं, लेकिन इस बार ओलंपिक से पहले तैयारी के मद्देनजर उनके लिए यह पदक जीतने के एक और मौके से बढ़कर है चूंकि कोरोना संकट के कारण भारतीय मुक्केबाजों की तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
मैरीकॉम (51 किलो) ने इस प्रतियोगिता में सात बार भाग लेकर पांच बार स्वर्ण पदक जीता है। छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज 24 मई से दुबई में शुरू होने वाली इस चैम्पियनशिप में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि, ‘मैं प्रतियोगिता में भाग लेने को बेताब हूं। कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट ही नहीं हो रहे हैं और ओलंपिक से पहले खुद को आंकने के लिए इसमें भाग लेना जरूरी है।’
विज्ञापन
ओलंपिक जाने वाली कुछ और महिला मुक्केबाजों के साथ मैरीकॉम पुणे में तैयारी कर रही हैं। पिछले महीने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बायो बबल में कोरोना संक्रमण के कारण दिल्ली में शिविर बंद कर दिया गया था ।
विज्ञापन
मैरीकॉम ने कहा, ‘यह आसान नहीं था। मैं मार्च में स्पेन में टूर्नामेंट खेलकर घर लौटी थी। मेरे बच्चों की तबीयत खराब थी और हालात के कारण अपनी आशंकाएं भी थी। फिर कोरोना के कारण दिल्ली का शिविर रद्द हो गया।’ उन्होंने कहा, ‘किसी ना किसी कारण से अभ्यास शेड्यूल बाधित होता रहा। इसलिए एशियाई चैम्पियनशिप महत्वपूर्ण है क्योंकि तैयारी के लिए प्रतियोगिता से बेहतर कुछ नहीं होता।’