{"_id":"5d791ad48ebc3e93d62afa87","slug":"mary-kom-sai-praneeth-yashaswini-deswal-added-to-tops","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरी कॉम, अमित पंघाल सहित 10 मुक्केबाज टॉप्स में शामिल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मैरी कॉम, अमित पंघाल सहित 10 मुक्केबाज टॉप्स में शामिल
Thu, 12 Sep 2019 07:59 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 12 Sep 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
mary kom
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह बार की विश्व चैंपियन और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता एमसी मैरी कॉम और जकार्ता एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल समेत 10 बॉक्सरों को टोकियो ओलंपिक की तैयारियों के लिए टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
यही नहीं हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाले शटलर बी साई परणनीत और वल्र्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण जीतने वाली शूटर यशस्वनी सिंह देसवाल को भी उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टॉप्स में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
आईओसी की ओर से आईबा को प्रतिबंधित किए जाने के चलते अब तक बॉक्सिंग एक ऐसा खेल था जिसको टॉप्स में जगह नहीं दी गई थी, लेकिन आईओसी की ओर से ओलंपिक क्वालिफाइंग की घोषणा के बाद साई ने बॉक्सरों को भी इस स्कीम में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
हालांकि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 17 बॉक्सरों का नाम प्रस्तावित किया गया था, जिसमें 10 को शामिल किया गया। खास बात यह है कि मैरी के भार वर्ग 51 किलो में खेलने वाली निकहत जरीन को टॉप्स में रखा गया है। निकहत को विश्व चैंपियनशिप के लिए मैरी के साथ ट्रायल नहीं खेलने दिया गया था।
टॉप्स में शामिल किए गए अन्य बॉक्सर सोनिया चहल, नीरज (57 किलो), लोवलीना (69), कविंदर बिष्ट (57), शिवा थापा, मनीष कौशिक (63 किलो) और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता विकास कृष्ण हैं।