{"_id":"5a216b1c4f1c1bd0408ba3b1","slug":"mary-kom-resigns-as-boxing-national-observer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाजी में पांच बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम ने दिया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक पद से इस्तीफा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मुक्केबाजी में पांच बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम ने दिया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक पद से इस्तीफा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 01 Dec 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
mary kom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्केबाजी में पांच बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम ने भारतीय मुक्केबाजी की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि खेल मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने कहा था कि कोई भी सक्रिय खिलाड़ी खेलों में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नहीं हो सकता है, जिसके बाद मैरीकॉम ने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
पिछले माह एशियन चैंपियनशिप में अपना पांचवां स्वर्ण पदक जीतने वाली मैरीकॉम ने कहा, 'खेल मंत्री राठौर से बात करने के बाद मैंने अपना इस्तीफा दस दिन पहले ही दे दिया था। मैंने इस पद की मांग नहीं की थी।'
विज्ञापन
पढ़ेंः- सांसद बनने के बाद मेरीकॉम ने जीता पहला मेडल, कहा-मेरा हर पदक संघर्ष की कहानी
उन्होंने कहा कि तत्कालीन खेल सचिव इंजेती श्रीनिवास ने जब मुझे इस पद की पेशकश की थी उस वक्त भी मैंने सक्रिय खिलाड़ी द्वारा राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नहीं बनने के नियम के बारे में जानकारी हासिल की थी। उस समय मुझ से कहा गया था इसे मैं स्वीकार कर लूं। मैंने ऐसा मंत्रालय के कहने पर किया था। जिस पद की मैंने मांग ही नहीं की है उसके लिए मैं किसी तरह के विवाद नहीं फंसना चाहती।
विज्ञापन
तत्कालीन खेल मंत्री विजय गोयल द्वार मार्च में नियुक्त 12 राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों में से एक मैं भी थी। इस सूची में अभिनव बिंद्रा, सुशील कुमार और अखिल कुमार जैसे खिलाड़ी शामिल थे। इनमें से सुशील और मैरीकॉम अब भी सक्रिय खिलाड़ी हैं, जबकि अखिल कुमार राष्ट्रीय कैंप के हिस्सा नहीं हैं। मैरीकॉम ने कहा कि मैं इस पद की कभी इच्छुक नहीं रही। मैंने अनुरोध पर यह पद स्वीकार किया। मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ है।