{"_id":"5ffb990a8ebc3e2e5b65e7aa","slug":"mary-kom-joined-olympic-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय बाद ओलंपिक शिविर में शामिल हुईं पांच बार की विश्व विजेता मैरी कॉम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लंबे समय बाद ओलंपिक शिविर में शामिल हुईं पांच बार की विश्व विजेता मैरी कॉम
Mon, 11 Jan 2021 05:48 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 11 Jan 2021 05:48 AM IST
विज्ञापन
मैरी कॉम
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बार की विश्व चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरी कॉम लंबे समय बाद ओलंपिक की तैयारियों के शिविर से जुडने जा रही हैं। मैरी हाल ही में डेंगू से उबरी हैं, लेकिन अब उन्होंने ओलंपिक की तैयारियां साथी बॉक्सरों के साथ करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान घर पर ही तैयारियां कर रही मैरी बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जेएसडब्लू बेल्लारी में लगाए गए शिविर में कोच छोटेलाल यादव के साथ रविवार को पहुंच गईं। वह और अन्य बॉक्सर छह दिनों के लिए एकांतवास में रहेंगे। इसके बाद आधिकारिक रूप से शिविर शुरू होगा।
विज्ञापन
डेंगू के बाद घर पर ही की तैयारियां
ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुके और क्वालिफाई करने की होड़ में शामिल पुरुष और महिला बॉक्सरों का शिविर 15 फरवरी तक बेल्लारी में लगाया गया है। इस दौरान कुछ यूरोपीय देशों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद दिल्ली और पटियाला में शुरू किए गए शिविर में मैरी नहीं पहुंची थीं। उन्हें इस दौरान डेंगू भी हो गया। डेंगू से उबरने के बाद उन्होंने कोच छोटे लाल के साथ अपने घर पर ही अपनी फिटनेस पर काम किया। फेडरेशन ने भी मैरी से कहा कि अब उनकी फिटनेस इस स्तर पर आ गई है जिससे वह शिविर में शामिल हो सकती हैं।
फटनेस को और दुरुस्त कराएंगे छोटेलाल
छोटेलाल का कहना है कि डेंगू के चलते मैरी को काफी परेशानी आई थी। उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया है, लेकिन इसमें अभी और सुधार की गुंजाइश है। इस शिविर में वह मैरी को उनके भार वर्ग में ओलंपिक टिकट हासिल कर चुके बॉक्सरों को ध्यान में रखकर तैयारी कराएंगे। उनके पास सभी बॉक्सरों के वीडियो हैं। इन्हीं वीडियो को देखकर वह मैरी को तैयारी कराएंगे।