फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   mary kom appointed as a chairperson of AIBA champions and veterans committee

छह बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस नई समिति की मिली कमान

Wed, 03 Mar 2021 02:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 03 Mar 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
mary kom appointed as a chairperson of AIBA champions and veterans committee
एमसी मैरीकॉम - फोटो : social media

भारत की दिग्गज मुक्केबाज और छह बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मैरीकॉम को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने 'चैंपियंस एंड वेटरंस' समिति का अध्यक्ष चुना है। एआईबीए के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) की वोटिंग में 37 वर्षीय मैरीकॉम के नाम पर मुहर लगी। विश्व संस्था ने पिछले साल इस पैनल का गठन किया था।

विज्ञापन


एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने मैरीकॉम को लिखे पत्र में कहा, ‘खुशी के साथ आपको सूचित करता हूं कि एआईबीए के निदेशकों के बोर्ड के मेल से वोटिंग के बाद आपको एआईबीए की ‘चैम्पियंस एंड वेटरंस’ समिति के अध्यक्ष के तौर पर सेवा करने के लिए चुना गया है।’
विज्ञापन


उन्होंने साथ ही कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि आपकी अपार जानकारी और अनुभव से आप इस महत्वपूर्ण समिति की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान करेंगी।’

गौरतलब है कि विश्व मुक्केबाजी में बदलाव और बेहतरी के लिहाज से पिछले साल दिसंबर में ही चैंपियंस एंड वेटरंस समिति का गठन हुआ था। इसमें दुनियाभर के सम्मानजनक दिग्गज और उन चैंपियन मुक्केबाजों को शामिल किया गया था जो अपना अनुभव साझा करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर स्पेन में मौजूद 37 वर्षीय मैरीकॉम ने ट्वीट कर मुक्केबाजी संघ का आभार जताया और सभी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'इस नई जिम्मेदारी को देने के लिए एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव और सभी मुक्केबाजी परिवार का शुक्रिया। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी।’
   

बता दें कि मैरीकॉम एक साल बाद बॉक्सिंग रिंग में उतरने वाली हैं। वे बॉक्सम टूर्नामेंट में भारतीय दल का नेतृत्व कर रही हैं और आज क्वार्टरफाइनल के मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरूआत करेंगी। मैरीकॉम इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। वे दूसरी और आखिरी बार ओलंपिक में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed