फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mariyappan Thangavelu and Sharad Kumar wins medal in t63 high jump in tokyo paralympics

Tokyo Paralympics: पुरुषों की ऊंची कूद में भारत को दो पदक, पीएम ने दी बधाई, कहा- आप पर गर्व

Tue, 31 Aug 2021 05:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 31 Aug 2021 05:57 PM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक का सातवां दिन भी भारत के लिहाज से अच्छा साबित हुआ। दिन के अंत में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में भारत को दो पदक मिले।

विज्ञापन
Mariyappan Thangavelu and Sharad Kumar wins medal in t63 high jump in tokyo paralympics
मरियप्पन थंगवेलु और शरद कुमार - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक का सातवां दिन भी भारत के लिहाज से अच्छा साबित हुआ। दिन के अंत में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में भारत को दो पदक मिले। यहां टी-63 स्पर्धा के फाइनल में मरियप्पन थंगवेलु ने रजत तो शरद कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किए। हालांकि अन्य भारतीय खिलाड़ी और रियो मेडलिस्ट वरुण भाटी को निराशा हाथ लगी। 

विज्ञापन


थंगवेलु का यह दूसरा पैरालंपिक मेडल है, इससे पहले उन्होंने रियो 2016 में गोल्ड मेडल जीता था। मुकाबले की बात करें तो थंगवेलु और अमेरिका के सैम ग्रीव के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों ही खिलाड़ियों ने 1.88 मीटर की बाधा को पार करने के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन थंगवेलु तीनों प्रयास में चूक गए जबकि ग्रीव ने आखिरी प्रयास में इसे हासिल कर गोल्ड अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मरियप्पन और शरद दोनों ही पदक विजेताओं को जीत की बधाई दी है। कहा, 'भारत को आप पर गर्व है।'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed