{"_id":"5c027269bdec224191302283","slug":"marathon-runners-cheating-caught-in-the-half-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में बेईमानी करते पकड़े गए कई धावक, ट्रैफिक कैमरों ने खोली पोल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मैराथन में बेईमानी करते पकड़े गए कई धावक, ट्रैफिक कैमरों ने खोली पोल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
lalf marathon
चीन में लगभग 250 धावक हाफ मैराथन में चीटिंग करते पकड़े गए। ये सब ट्रैफिक कैमरों की मदद से पकड़े गए थे जिन्होंने झाड़ी वाले रास्तों के लिए छोटे रास्तों का इस्तेमाल किया। चीन के शेंजेन में रेस के आयोजकों ने 18 धावकों को नकली बिब का इस्तेमाल करते पकड़ा और तीन धावकों को 'ढोंगी' बताया।
विज्ञापन
चीटिंग करने वाले सभी लोगों को बैन कर दिया गया है। आयोजक ने बताया, 'मैराथन में दौड़ना बहुत आसान नहीं है, ये जीवन जीने का एक तरीका है और इसके लिए वे धावक खुद जिम्मेदार हैं।' शेंजेन ट्रैफिक पुलिस के कैमरे द्वारा ली गई फुटेज़ में देखा गया कि धावक सड़कों के साथ चलने और यू-टर्न लेने की बजाय पास की झाड़ियों के बीच से जा रहे थे। आयोजकों ने बताया कि 237 धावकों को दो से तीन किलोमीटर कम दौड़ते पकड़ा गया, जबकि इस दौड़ की कुल दूरी 21 किलोमीटर थी।
विज्ञापन
चीन के चौथे सबसे बड़े शहर की वार्षिकी दौड़ में आमतौर पर लगभग 16,000 धावक भाग लेते हैं। चीन के सबसे बड़े प्रकाशनों में से एक पीपल्स डेली न्यूजपेपर में इस खबर को जगह दी गई है। 'मैराथन और खेल भावना का सम्मान करने के लिए' धावकों से आग्रह के रूप में एक लेख छपा है।
विज्ञापन
पिछले साल बीजिंग हाफ मैराथन के आयोजकों ने एक सिस्टम शुरू किया था जिससे रिंगर्स का इस्तेमाल या उनके बदले किसी और के दौड़ में भाग लेने वालों को पहचाना जा सके। चीनी एथलेटिक्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, चीन ने इस साल 1,072 मैराथन और अन्य दौड़ सड़कों पर आयोजित की हैं, जिसका आंकड़ा 2011 के मुक़ाबले 22 रेस ज्यादा है।