फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Many flights cancel, shooting teams wait on the airport, NRAI help come forward

तनाव के चलते कई फ्लाइटें रद्द, शूटिंग टीमें एयरपोर्ट पर फंसी, NRAI मदद को आया आगे

Thu, 28 Feb 2019 09:40 PM IST
Mukesh Jha हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 28 Feb 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
Many flights cancel, shooting teams wait on the airport, NRAI help come forward
IGI Airport - फोटो : file photo

पुलवामा आतंकी हमले के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनाव भरे हालातों के चलते शूटिंग विश्व कप में खेलने आईं कई टीमें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फंस गईं। कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने भारत-पाक वायु सीमा पर बने तनाव के चलते अपनी फ्लाइटों को रद्द कर दिया। जिसका सबसे ज्यादा खामियाजा कजाखस्तान और स्विटजरलैंड की टीमों को उठाना पड़ा।

विज्ञापन


14 सदस्यीय स्विटजरलैंड की टीम बुधवार रात से गुरुवार की सुबह तक एयरपोर्ट पर फंसी रही, जबकि कजाखस्तान की टीम गुरुवार सुबह से खबर लिखे जाने तक एयरपोर्ट पर फंसी हुई थी। कजाखस्तान की टीम की मदद के लिए उनके दूतावास कर्मी एयरपोर्ट पर पहुंच चुके थे। अमेरिकी शूटिंग की फ्लाइट रद्द हो गई, जबकि एक इराकी टीम लीडर को फ्लाइट पर चढने नहीं दिया गया।
विज्ञापन


चार मार्च तक नहीं देश नहीं जा पाएंगे कजाख शूटर
सबसे ज्यादा दिक्कतें कजाखस्तान टीम के लिए खड़ी हुई हैं। विश्व कप में एक कांस्य पदक जीतने वाली कजाखस्तान की टीम लीडर चार बार की ओलंपियन दोहा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ओल्गा डेवगुन ने अमर उजाला को बताया कि उनकी आठ सदस्यीय टीम को अलमाटी जानी है, लेकिन सुबह छह बजे जब टीम एयरपोर्ट पहुंची तो उन्हें पता लगा कि एयर अस्ताना ने चार मार्च तक अपनी फ्लाइट रद्द कर दी हैं। एयरलाइंस का काउंटर भी बंद था। ऐसे में उन्होंने नेशननल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरेशन की रिसेप्शन कमेटी के सदस्य अमर सिन्हा ने उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि एयर अस्ताना ने चार मार्च तक फ्लाइटें रद्द कर दी हैं। इसके बाद उन्होंने टीम केलिए खाने पीने की व्यवस्था की। दिक्कत यह है कि उनके पास बंदूकें हैं जिनका परमिट खत्म हो रहा है। अब उन्हें मंगलवार को सिन्हा नया परमिट दिलवाएंगे तभी उनकी टीम वापस अलमाटी जा सकेगी। एयरपोर्ट पर पहुंचे कजाख दूतावास कर्मी बेबिट कुलातायेव ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उन्हें तब तक उनकी ओर से यहां होटल में रुकाया जाएगा।

स्विटजरलैंड को भी उठानी पड़ी परेशानी
स्विटजरलैंड की टीम बुधवार की रात नौ बजे ही एयरपोर्ट पर पहुंच गई। वहीं उन्हें पता लगा कि फ्लाइट रद्द हो गई। टीम गुरुवार सुबह तक एयरपोर्ट पर रही। उनके टीम लीडर डेनियल ने काफी रोष भी व्यक्त किया। बाद में एयरलाइंस ने 14 सदस्यीय टीम को होटल में रुकाया। हालांकि अमेरिकी टीम को युनाइटेड एयरलाइंस ने होटल से निकलने से पहले ही बता दिया कि फ्लाइट रद्द की जा रही है। इराक टीम लीडर रामजियाह माहिदी के पास दोनों शूटरों की पिस्टल थी। लेकिन उनके पास इन पिस्टलों को ले जाने की अनुमति नहीं थी, जिसके चलते शूटरों को जाने दिया गया, लेकिन उन्हें फ्लाइट पर नहीं चढने दिया गया। वह भी एयरपोर्ट पर फंसे हैं।


एनआरएआई मदद को आया आगे
फेडरेशन की रिसेप्शन कमेटी के सदस्य अमर सिन्हा के अनुसार कजाखस्तान, स्विटजरलैंड और इराक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन फेडरेशन ने उनसे समन्वय स्थापित कर उनकी समस्या हल करने की कोशिश की साथ ही भोजन-पानी की भी व्यवस्था कराई। उन्होंने कहा कि कजाखस्तान को जल्द ही परमिट दिला दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed