{"_id":"5b33d38d4f1c1b214d8b8d19","slug":"manu-bhaker-wins-gold-medal-with-world-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप: मनु भाकर ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप: मनु भाकर ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
मनु भाकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की 16 वर्षीय निशानेबाज मनु भाकर ने जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में बुधवार को विश्व रिकॉर्ड के साथ सोने पर निशाना साधा। मनु ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में 242.5 अंकों के साथ पीला तमगा जीता।
विज्ञापन
यह उनका इस वर्ष विश्व कप का सातवां स्वर्ण पदक है। स्पर्धा का रजत व कांस्य पदक चीन की केईमैन लयू (236.9) और झू ली (216.2) ने जीता। इससे पहले मनु ने महिमा अग्रवाल और देवांशी राणा के साथ टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
अनीष के खाते में आया कांसा : राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन अनीष भानवाला को पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। यह उनका इस वर्ष का चौथा अंतरराष्ट्रीय पदक है।
विज्ञापन