फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   manu bhaker says my Aim is to secure Olympic quota place

'मेरा लक्ष्य अब ओलंपिक कोटा स्थान हासिल करने का है'

Sun, 16 Dec 2018 11:41 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 16 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
manu bhaker says my Aim is to secure Olympic quota place
manu bhakar

युवा निशानेबाज मनु भाकर ने कहा कि उनका लक्ष्य 2020 ओलंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल करना है। सभी शीर्ष प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ने वाली 16 वर्षीय मनु की निगाहें अब तोक्यो ओलंपिक में कट में जगह बनाने पर लगी हैं। साल की शुरुआत सीनियर विश्व कप में पहले स्वर्ण पदक से करने वाली इस निशानेबाज ने राष्ट्रमंडल खेलों और युवा ओलंपिक में दो और पीले पदक अपने नाम किए। मनु ने कहा, 'मेरा लक्ष्य अब ओलंपिक कोटा स्थान हासिल करने का है।' 

विज्ञापन


इस साल निशानेबाजी में सौरभ चौधरी और मनु ने खेल में ऊंचाईयां हासिल की। मनु ने कहा, 'इस साल हमने 'युवा शक्ति' देखी, यह सचमुच अच्छा महसूस होता है कि युवा खिलाड़ी इतना अच्छा कर रहे हैं और अपने लक्ष्यों को हासिल कर रहे हैं। हमने अपने लक्ष्य बनाए हुए हैं और कड़ी मेहनत से उन्हें हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यह हैरानी की बात है कि अचानक से हम सभी अच्छा कर रहे हैं। युवाओं को अच्छा करते हुए देखकर मुझे काफी अच्छा लगता है।' 
विज्ञापन


हाल में समाप्त हुई राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 13 वर्षीय ईशा सिंह ने महिलाओं की एयर पिस्टल स्पर्धा में बड़े नामों जैसे मनु और हीना सिद्धू को पछाड़कर तीन स्वर्ण पदक जीते। अन्य खेलों के विपरीत निशानेबाजी में युवाओं को सीनियर और जूनियर दोनों स्पर्धाओं में भाग लेने की अनुमति होती है। इससे युवा पीढ़ी का फायदा ही होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप की स्वर्ण पदकधारी निशानेबाज ने कहा, 'सीनियर स्पर्धाओं में भी ज्यादातर प्रतिस्पर्धी जूनियर होते हैं और इससे मदद मिलती है। निशानेबाजी में हमें सीनियर स्पर्धाओं में भाग लेने का मौका मिलता है जो कुश्ती या मुक्केबाजी में नहीं होता।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed