फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Manu Bhaker led the Indian team in the Youth Olympics 2018

यूथ ओलंपिक: मनु भाकर ने की भारतीय दल की अगुआई, पहली बार सड़क पर हुआ उद्घाटन समारोह

Sun, 07 Oct 2018 04:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
Manu Bhaker led the Indian team in the Youth Olympics 2018
मनु भाकर

युवा निशानेबाज मनु भाकर ने युवा ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक के रूप में भारतीय दल की अगुआई की। इन खेलों के उद्घाटन समारोह का आयोजन पहली बार सड़क पर हुआ जिसे देखने दो लाख से अधिक लोग पहुंचे।

विज्ञापन


समारोह के दौरान आतिशबाजी भी हुई जिससे रात को ब्युनस आयर्स का आकाश जगमगा उठा। इस समारोह के लिए थाइलैंड की 'वाइल्ड बोर्स' टीम को भी आमंत्रित किया गया था जिसकी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने तारीफ की।
विज्ञापन


'वाइल्ड बोर्स' टीम जून में सुर्खियों में आई थी जब वे थाइलैंड के चांग राइ प्रांत में बाढ़ के कारण पानी और कीचड़ से भरी एक गुफा में लगभग दो हफ्ते तक फंसे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह के दौरान गाने के अलावा टैंगो डांस की प्रस्तुति भी दी गई। इन खेलों के लिए ब्युनस आयर्स में 206 टीमों के 15 से 18 साल के 4000 खिलाड़ी जुटेंगे। भारत का 46 खिलाड़ियों सहित 68 सदस्यीय दल अर्जेन्टीना में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के दौरान 13 खेलों में चुनौती पेश करेगा।

युवा ओलंपिक में यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है। हाकी फाइव्स में सर्वाधिक 18 भारतीय खिलाड़ी (पुरुष और महिला टीमों में नौ-नौ) हिस्सा लेंगे जबकि ट्रैक एवं फील्ड में भारत के सात खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।

Manu Bhaker led the Indian team in the Youth Olympics 2018
youth olympic

इसके अलावा निशानेबाजी में चार, रिकर्व तीरंदाजी में दो, बैडमिंटन में दो, तैराकी में दो, टेबल टेनिस में दो, भारोत्तोलन में दो, कुश्ती में दो, रोइंग में दो जबकि मुक्केबाजी, जूडो और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग में एक-एक भारतीय चुनौती पेश करेगा।

विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली 16 साल की भाकर भारत की ओर से पदक की प्रबल दावेदारों में शामिल है। भाकर ने इस दौरान पदक के अन्य दावेदार निशानेबाजों मेहुल घोष और सौरभ चौधरी के साथ फोटो भी खिंचवाए।

समारोह काफी भव्य रहा जिसमें ओलंपिक रिंग हवा में लहराते नजर आए। आईओसी के अनुसार इस दौरान कार्यक्रम स्थल की राह पर अपार्टमैंट की बालकनी में टैंगो डांसर नृत्य करते दिखे। समारोह के सुचारू आयोजन के लिए लगभग 2000 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी जिसमें अर्जेन्टीना की थिएटर कंपनी फुएर्जा ब्रुटा के 350 से अधिक कलाकार, संगीतज्ञ और तकनीकी लोग शामिल थे।

समारोह के अंतिम हिस्से में युवा ओलंपिक की मशाल अर्जेन्टीना के युवा खिलाड़ियों के हाथों में पहुंची जो अन्य सभी खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। मशाल रिले में अर्जेन्टीना के दो दिग्गज खिलाड़ियों पाला परेटो और सेंटियागो लांजे ने भी हिस्सा लिया। इन्हें युवा ओलंपिक ज्योति से मशाल को जलाने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed