{"_id":"5c800946bdec2214787e2416","slug":"manjeet-singh-and-lily-won-gold-medal-in-1500-metre","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजीत और लिली ने 1500 मीटर में जीते स्वर्ण पदक ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मंजीत और लिली ने 1500 मीटर में जीते स्वर्ण पदक
Wed, 06 Mar 2019 11:24 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
मनजीत सिंह
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन ग्रां प्रि सीरीज के चौथे और अंतिम चरण के हीरो एशियाई खेलों के चैंपियन मंजीत सिंह चहल और लिली दास रहे। एशियाई खेलों में 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले मंजीत ने 1500 मीटर दौड़ 3.45.37 सेकंड के साथ जीती। रजत अजय कुमार (3.45.75 सेकंड) और कांसा उत्तर प्रदेश के राहुल (3.48.63 सेकंड) ने जीता।
विज्ञापन
मंजीत और अजय भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से तय किए गए क्वालिफिकेशन (3.46.00 सेकंड) मार्क को भी पूरा करने में कामयाब रहे। महिलाओं में लिली (4.13.53) केरल की पीयू चित्रा (4.13.58) को पछाड़कर चैंपियन बनीं। दोनों धाविकाएं फेडरेशन द्वारा तय किए गए (4.15.00 सेकंड) लक्ष्य हो हासिल करने में सफल रहीं।
विज्ञापन
हरियाणा की ऊषा शर्मा (5.03.00 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में अरोकिया राजीव (20.74 सेकंड), मोहम्मद अनस (21.15 सेकंड) को पछाड़कर चैंपियन बने। पंजाब के लवप्रीत के खाते में कांसा आया।
विज्ञापन
महिलाओं के इसी वर्ग में विस्माया अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (23.80 सेकंड) समय के साथ विजेता बनीं। महिलाओं की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में शर्मिला कुमारी (56.36 मी) अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ चैंपियन बनीं।