{"_id":"5d79b3048ebc3e01463f306d","slug":"manipur-won-muay-thai-championship-delhi-on-number-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय म्यूथाई में मणिपुर बना चैंपियन, दिल्ली तीसरे स्थान पर जम्मू कश्मीर ने जीते दो स्वर्ण पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय म्यूथाई में मणिपुर बना चैंपियन, दिल्ली तीसरे स्थान पर जम्मू कश्मीर ने जीते दो स्वर्ण पदक
Thu, 12 Sep 2019 01:28 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
MUAY THAI INDIA
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में मणिपुर ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। चैंपियनशिप के अंतिम दिन मणिपुर के खिलाड़ियों ने कर्नाटक और मेजबान दिल्ली को पछाड़ते हुए सर्वाधिक पदक जीते। कर्नाटक दूसरे व दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
चैंपियनशिप में जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी भी भाग लेने आए। उन्होंने यहां दो स्वर्ण पदक 10 रजत और छह कांस्य पदक जीते। कश्मीर में हालात खराब होने के चलते इस क्षेत्र के ज्यादातर खिलाड़ी जम्मू में तैयारियां कर रहे थे।
विज्ञापन
टीम के कोच निहाल ललोत्रा के अनुसार राज्य के सांबा जिले से संबंध रखने वाली मानशु देवी ने 48 किलो और रुचिका सिंह ने 52 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। लद्दाख की सेरिंग त्सेरिंग आंगमो ने रजत पदक जीता। निहाल ने बताया कि मानुशी और रुचिका की परीक्षाएं थीं। स्वर्ण पदक जीतने के तुरंत बाद दोनों खिलाड़ी परीक्षाओं के लिए जम्मू रवाना हो गईं।
विज्ञापन