फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   manika batra wins against Andrea Todorovic World Championship

विश्व चैंपियनशिप: सुथिर्ता ने सबिने को हराकर किया उलटफेर, मनिका की आसान जीत

Tue, 23 Apr 2019 07:33 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 23 Apr 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
manika batra wins against Andrea Todorovic World Championship
manika batra - फोटो : pti

भारत की क्वॉलिफायर खिलाड़ी सुथिर्ता मुखर्जी ने आईटीटीएफ विश्व चैंपियनशिप में मंगलवार को यहां विश्व रैंकिंग में 58वें स्थान पर काबिज जर्मनी की सबिने विंटर को 4-3 से हराकर उलटफेर किया तो वही स्टार भारतीय खिलाड़ी मनिका बत्रा ने पहले दौर में आसान जीत दर्ज की। कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट मनिका ने सर्बिया की अंद्रेए तोदोरोविच को 14-12, 11-5, 11-5, 11-8 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में 56वें स्थान पर काबिज इस भारतीय खिलाड़ी का अगले दौर में ताइपै की शेन स्जू-यू से सामना होगा। विश्व रैंकिंग में 502वें स्थान पर काबिज सुथिर्ता ने बैक हैंड का शानदार इस्तेमाल करते हुए जर्मनी की 26 साल की खिलाड़ी को 8-11, 17-15, 11-9, 5-11, 6-11, 11-8, 11-6 से हराया। 
विज्ञापन


23 बरस की यह भारतीय खिलाड़ी गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थी। अर्चना कामथ और मधुरिका पाटकर हालांकि पहले दौर में हार कर महिला एकल मुकाबले से बाहर हो गयी। अर्चना एक समय दिना मेशरेफ के खिलाफ 3-0 से आगे थी लेकिन मिस्र की खिलाड़ी ने शानदार वापसी की। अर्चना को 11-8, 11-8, 19-17, 8-11, 6-11, 7-11, 4-11 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुरिका को विश्व रैंकिंग में 65वें स्थान पर काबिज ऑस्ट्रिया की अमेली सोलजा ने 5-11, 11-9, 11-6, 8-11, 11-7, 13-11 से हराया। इससे पहले मनिका और अर्चना की जोड़ी महिला युगल के अंतिम 32 के दौर में पहुंचने में सफल रही, जहां उनका सामना जापान की होनोका हाशिमोतो और हितोमि सातो की जोड़ी से होगा। महिला युगल में भारत की दूसरी जोड़ी मधुरिका और सुतिर्था को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। अन्य युगल मुकाबले में जी साथियान और अर्चना की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही जबकि अन्य सभी जोड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed