फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Manika Batra, Sutirtha, Sathiyan lose in Doha TT Olympic qualification event

ओलंपिक क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट: मनिका बत्रा हुईं बाहर, सुतीर्था और साथियान भी हारे

Tue, 16 Mar 2021 08:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 16 Mar 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
Manika Batra, Sutirtha, Sathiyan lose in Doha TT Olympic qualification event
मनिका बत्रा

भारत की शीर्ष महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का विश्व एकल ओलंपिक क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में अभियान थम गया। बत्रा को सोमवार को महिला एकल नॉकआउट चरण के सेमीफाइनल मुकाबले में मोनाको की शियाओशिन यांग के खिलाफ 1-4 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


पहले दो गेम गंवाने के बाद दुनिया की 63वें नंबर की खिलाड़ी मनिका ने तीसरा गेम जीतकर वापसी की कोशिश की लेकिन दुनिया की 44वें नंबर की खिलाड़ी यांग ने अगले दोनों गेम जीतकर 11-9, 11-4, 8-11, 11-4, 11-9 से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन


रविवार देर रात खेले गए क्वार्टर फाइनल में मनिका ने उज्बेकिस्तान की रीमा गुफ्रानोवा को सीधे गेम में 12-10, 11-3, 11-6, 11-4 से हराया था। एक अन्य भारतीय सुतीर्था मुखर्जी को रूस की पोलिना मिखाइलोवा के खिलाफ 12-10, 7-11, 8-11, 11-8, 10-12, 5-11 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शरत कमल और जी साथियान को रविवार को पुरुष एकल के अपने दूसरे दौर के मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी। 

भारतीय खिलाड़ी अब एशियाई ओलंपिक क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट पर ध्यान लगाएंगे जो दोहा में 18-20 से मार्च तक खेला जाएगा। पुरुष एकल में शरत और साथियान चुनौती पेश करेंगे जबकि मनिका और मुखर्जी महिला एकल में हिस्सा लेंगे। मिश्रित युगल में शरत और मनिका ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed