{"_id":"5ada5b054f1c1b9e098b5a04","slug":"manika-batra-recommended-for-arjuna-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन गर्ल और टेबल टेनिस सनसनी मनिका बत्रा को अर्जुन पुरस्कार की सिफारिश ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गोल्डन गर्ल और टेबल टेनिस सनसनी मनिका बत्रा को अर्जुन पुरस्कार की सिफारिश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
manika batra
- फोटो : pti
भारतीय टेबल टेनिस संघ (टीटीएफआई) ने राष्ट्रमंडल खेलों की गोल्डन गर्ल और टेबल टेनिस की नई सनसनी मनिका बत्रा को देश का दूसरा सर्वोच्च खेल सम्मान अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
दिल्ली की 22 वर्षीय मनिका ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस की महिला एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली महिला टेटे खिलाड़ी बनीं थी।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह दो स्वर्ण सहित चार पदक जीतकर इन खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी रहीं। टीटीएफआई के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि गोल्ड कोस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाली मनिका का नामांकन अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से इन पुरस्कारों के लिए गठित की जाने वाली समिति के लिए उनके नाम को नजरअंदाज करना काफी मुश्किल होगा। मनिका ने इस दौरान दो बार दुनिया की नंबर चार खिलाड़ी और ओलंपिक की तीन बार की पदक विजेता सिंगापुर की फेंग तियानवेई को भी पराजित किया। मनिका की अगली चुनौती विश्व टीम चैंपियनशिप है जोकि 29 अप्रैल से स्वीडन में शुरू होगी।