{"_id":"6141fa9f8ebc3eb7806b7121","slug":"manika-batra-left-out-of-india-squad-for-asian-tt-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनिका बत्रा पर गिरी गाज: एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम से किया गया बाहर, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मनिका बत्रा पर गिरी गाज: एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम से किया गया बाहर, जानिए क्या है वजह
Wed, 15 Sep 2021 07:22 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:22 PM IST
सार
मनिका बत्रा सोनीपत में अनिवार्य राष्ट्रीय शिविर में शामिल नहीं हुई थीं, इसलिए उन्हें एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
मनिका बत्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया क्योंकि वह सोनीपत में अनिवार्य राष्ट्रीय शिविर में शामिल नहीं हुई थीं। बता दें कि एशियाई चैंपियनशिप की शुरुआत दोहा में 28 सितंबर से शुरू होने वाली है। दुनिया की 56वें नंबर की खिलाड़ी बत्रा की जगह 97वीं रैंकिंग की सुतीर्थ मुखर्जी महिला टीम की कमान संभालेंगी। वहीं, पुरुष टीम की कमान मानव ठक्कर संभालेंगे।
विज्ञापन
भारतीय टेबल टेनिस महासंघ ने साफ तौर पर कहा था कि शिविर में शामिल नहीं होने वाले किसी भी खिलाड़ी के चयन पर विचार नहीं किया जाएगा। टीम को बुधवार को चुना गया और बाद में इसे टीटीएफआई की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया। बता दें कि महासंघ ने टोक्यो ओलंपिक के बाद शिविरों में उपस्थिति अनिवार्य कर दी थी। मनिका ने महासंघ को सूचित किया था कि वह पुणे में अपने निजी कोच के साथ प्रशिक्षण जारी रखना चाहेंगी।
विज्ञापन
कोच सौम्यदीप रॉय और मनिका के बीच विवाद, संघ ने जांच के लिए बनाई समिति
बता दें कि हाल ही में भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने मनिका बत्रा द्वारा राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय के खिलाफ लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच के लिए शनिवार को पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। टीटीएफआई अध्यक्ष चिरंजीब चौधरी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। यह समिति छह सप्ताह में रिपोर्ट देगी। इसमें दो वकील जानेंद्र जैन और पार्थ गोस्वामी के अलावा यशपाल राणा भी हैं। इससे पहले मनिका ने भारतीय टेबल टेनिस संघ (टीटीएफआई) के उस दावे को खारिज कर दिया था जिसमें उसने कहा था कि इस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय के खिलाफ मार्च में कथित मैच फिक्सिंग की जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम
- पुरुष टीम: मानव ठक्कर, शरथ कमल, जी साथियान, हरमीत देसाई, सानिल शेट्टी
- पुरुष युगल: शरत कमल और जी साथियान; मानव ठक्कर और हरमीत देसाई
- महिला टीम: सुतीर्थ मुखर्जी, श्रीजा अकुला, अयिका मुखर्जी, अर्चना कामथ
- महिला युगल: अर्चना कामथ और श्रीजा अकुला और सुतीर्थ मुखर्जी और अयिका मुखर्जी
- मिश्रित युगल: मानव ठक्कर और अर्चना कामथ, हरमीत देसाई और श्रीजा अकुला