CWG गोल्ड मेडलिस्ट मनिका बत्रा को एयर इंडिया ने नहीं दी विमान में एंट्री, पीएमओ तक पहुंचा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा समेत सात खिलाड़ियों को एयर इंडिया ने अपनी फ्लाइट में चढ़ने से मना कर दिया। भारत के कुल 17 खिलाड़ियों को रविवार को ITTF वर्ल्ड टूर ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने के लिए जाना था। लेकिन एयर इंडिया की फ्लाइट से सिर्फ10 खिलाड़ी ही उड़ान भर पाए।
मनिका बत्रा और छह अन्य खिलाड़ियों को एयर इंडिया ने एयरपोर्ट पर बने काउंटर पर यह कहकर रोक दिया कि उनकी शेड्यूल फ्लाइट ओवरबुक्ड हो चुकी है। मनिका के अलावा शरथ कमल, मौमा दास, माधुरिका पाटकर, हरमीत देसाई, सुथिर्ता मुखर्जी, साथयां गनासेकरन शामिल हैं, जो इस फ्लाइट में शामिल नहीं हो पाए।
इस असुविधा के बाद मनिका बत्रा ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट से इस परेशानी की साझा किया। इस ट्वीट में मनिका ने खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए इस मामले में जांच करने की मांग की है।
ट्वीट में मनिका ने लिखा, 'भारतीय टेबल टेनिस टीम के खिलाड़ियों का 17 सदस्यीय भारतीय दल रविवार को ITTF वर्ल्ड टूर ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए रवाना होना था। इस दल में कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट मैं खुद, शरथ कमल, मौमा दास, मधुरिका, हरमीत, सुथिर्ता, साथयां शामिल थे, जिन्हें मेलबर्न के लिए AI 0308 रवाना होना था।'
Our contingent of total 17 players & officials of Indian table tennis team including CWG medalist myself, Sharath Kamal, Mouma Das, Madhurika, Harmeet, Suthirta, Sathyan were supposed to fly today to Melbourne by AI 0308 to participate in ITTF World Tour Australian Open from tom
— Manika Batra (@manikabatra_TT) July 22, 2018
मनिका ने इसके बाद अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'जब हम एयर इंडिया के काउंटर पर पहुंचे, तो हमें बताया कि फ्लाइट ओवरबुक्ड है और अब इस उड़ान में सिर्फ 10 खिलाड़ी ही सफर कर सकते हैं। एयर इंडिया का यह गैर जिम्मेदाराना रवैया देख हम सभी खिलाड़ी अब तक हैरान हैं। हमारी सभी टिकटें बालमेर लॉरी द्वारा बुक की गई थीं।'
Our contingent of total 17 players & officials of Indian table tennis team including CWG medalist myself, Sharath Kamal, Mouma Das, Madhurika, Harmeet, Suthirta, Sathyan were supposed to fly today to Melbourne by AI 0308 to participate in ITTF World Tour Australian Open from tom
— Manika Batra (@manikabatra_TT) July 22, 2018