कामयाबी: मनिका-शरत की जोड़ी को ओलंपिक टिकट, दोहा में जीता मिश्रित युगल का फाइनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की अचंता शरत कमल और मनिका बत्रा की स्टार टेबल टेनिस जोड़ी ने एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के मिश्रित युगल का फाइनल अपने नाम किया। इस जीत के साथ 2021 टोक्यो ओलंपिक के लिए मिश्रित युगल में क्वालीफाई भी कर लिया।
भारतीय जोड़ी ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में कोरिया की सांग सु ली और जिही जनियोन को 4-2 से हराया। दुनिया की आठवीं नंबर की जोड़ी से 0-2 से पिछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ियों की जीत को ऐतिहासिक माना जा रहा है।
STOP PRESS:
Star Indian duo Sharath Kamal & Manika Batra for #Tokyo2020 Olympics in Mixed Doubles.विज्ञापन विज्ञापन
In Final of Asian Olympic Qualification Tournament, they knock OUT World No. 5 Korean pair 4-2 pic.twitter.com/9G4jfcyVB4 — India_AllSports (@India_AllSports) March 20, 2021
शरत और मनिका गुरुवार को एकल में पहले ही कोटा हासिल कर चुके हैं और अब मिश्रित युगल में भी क्वालीफाई कर लिया। शरत और मनिका सहित चार भारतीयों ने टोक्यो ओलंपिक के एकल वर्ग के लिए क्वालीफाई किया है।
दुनिया की 19वें नंबर की भारतीय जोड़ी ने इससे पहले शुक्रवार को सिंगापुर के कोएन पांग यियू एन और लिन यि को सेमीफाइनल में 4-2 से हराया था। एशियाई खेल 2018 की कांस्य पदकधारी जोड़ी ने तब 50 मिनट तक चले मुकाबले में 12-10, 9-11, 11-5, 5-11, 11-8, 13-11 से जीत हासिल की थी।