{"_id":"5ceaba8bbdec220710358a4c","slug":"maisnam-meiraba-samiya-farooqui-win-junior-badminton-titles","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेसनाम और सामिया ने जीते जूनियर बैडमिंटन खिताब ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मेसनाम और सामिया ने जीते जूनियर बैडमिंटन खिताब
Sun, 26 May 2019 09:40 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 26 May 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
मेसनाम मेइराबा, सामिया इमाद फारूकी
- फोटो : pti
मणिपुर के मेसनाम मेइराबा और तेलंगाना की सामिया इमाद फारूकी ने अखिल भारतीय जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियों के अंडर-19 एकल वर्ग के खिताब जीते। दूसरे वरीय मेइराबा के खिलाफ दिल्ली के उनके प्रतिद्वंद्वी आकाश यादव चोट के कारण उस समय हट गए जब वह 21-9, 12-7 से आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
लड़कियों के फाइनल में एशियाई अंडर 15 चैंपियन सामिया ने आशी रावत को 21-17, 21-12 से हराया। लड़कियों के युगल वर्ग में अदिति भट्ट और तनिशा क्त्रसस्टो की जोड़ी चैंपियन बनी। आसान जीत दर्ज की। लड़कों का युगल खिताब ईशान भटनागर और विष्णुवर्धन गौड़ और मिश्रित युगल में डिंकू सिंह कोंथोजाम और रितिका ठक्कर ने जीता।
विज्ञापन