{"_id":"5d51e1a98ebc3e6ce97ebb2f","slug":"maharashtra-athletes-qualifying-for-tokyo-olympics-will-get-extra-rs-50-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने पर महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को अतिरिक्त 50 लाख रुपये","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने पर महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को अतिरिक्त 50 लाख रुपये
Tue, 13 Aug 2019 03:31 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 13 Aug 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
आशीष शेलार
- फोटो : social media
महाराष्ट्र के खेल मंत्री आशीष शेलार ने सोमवार को एलान किया कि ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने वाले राज्य के ऐथलीटों को 50 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। शेलार के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह रकम खिलाड़ियों को टोक्यो ओलिंपिक 2020 की तैयारी के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
अभी तक महाराष्ट्र से निशानेबाज राही सरनोबत और तीरंदाज प्रवीण जाधव ने ओलिंपिक के लिए कोटा हासिल किया है। शेलार ने सोमवार को खेल विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की। टोक्यों ओलिंपिक की शुरुआत अगले साल 24 जुलाई से होगी।
विज्ञापन