{"_id":"5c328c57bdec2256b37e785c","slug":"lovelina-wins-gold-in-women-world-boxing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप: लवलीना ने स्वर्ण और मनीषा ने रजत जीता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप: लवलीना ने स्वर्ण और मनीषा ने रजत जीता
Mon, 07 Jan 2019 04:46 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 07 Jan 2019 04:46 AM IST
विज्ञापन
विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी असम की लवलीना बोरगोहेन ने रविवार को यहां महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता जबकि हरियाणा की मुक्केबाज मनीषा माउन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
मनीषा 54 किग्रा में अखिल भारतीय पुलिस की मीनाकुमारी देवी से हार गई। हरियाणा ने इस तरह तीन स्वर्ण पदक जीते, हालांकि उसकी छह मुक्केबाजों ने फाइनल में प्रवेश किया था। उसके लिए पिंकी रानी जांगड़ा (51 किग्रा), नीरज (60 किग्रा) और पूजा रानी (81 किग्रा) ने पहला स्थान हासिल किया।
हरियाणा और रेलवे ने 10 में से छह स्वर्ण साझा किये। सोनिया लाठेर (57 किग्रा), नीतू (75 किग्रा) और सीमा पूनिया (81 किग्रा से अधिक) ने रेलवे के लिये स्वर्ण जीते।
विज्ञापन
पंजाब को मंजू रानी (48 किग्रा) और सिमरनजीत कोर की बदौलत दो स्वर्ण पदक मिले। असम की लवलीना ने 69 किग्रा में पहला स्थान प्राप्त किया।