फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Lockdown 4.0: MHA allows sports complexes, stadia to open in but no entry for spectators

लॉकडाउन 4.0 में खेल जगत के लिए खुशखबरी, स्टेडियम खुलेंगे, लेकिन फिर भी IPL असंभव

Mon, 18 May 2020 07:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 18 May 2020 07:42 AM IST
सार

  • देश में 90,000 से ज्यादा कोविड-19 मामले सामने आए
  • करीब 3000 लोगों की मौत, संक्रमित 34 हजार से ज्यादा ठीक हुए
  • लॉकडाउन 4.0 में खुल सकेंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-स्टेडियम
  • एथलीट शुरू कर सकेंगे ओलंपिक की तैयारी

विज्ञापन
Lockdown 4.0: MHA allows sports complexes, stadia to open in but no entry for spectators
लॉकडाउन 4.0 में खेल जगत के लिए खुशखबरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोनावायरस के प्रसार को कम करने के लिए लॉकडाउन 4.0 की घोषणा हो चुकी है। 54 दिन से जारी लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को खत्म हो रहा था, जिसे रविवार को 18 मई से 31 मई तक बढ़ा दिया गया। इस दौरान गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार खेल परिसर और क्रिकेट स्टेडियम खुलेंगे, लेकिन दर्शकों को वहां जाने की अनुमति नहीं होगी। मंत्रालय के इस फैसले के बाद संभवत: खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू करने का रास्ता साफ हो गया, जो मार्च के मध्य से ही बंद हैं।

विज्ञापन


मतलब साफ है कि देश में खेल प्रतियोगिताएं तो शुरू हो सकती है, लेकिन बिना दर्शकों के। लॉकडाउन 4.0 में यह रियायत खेल फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आई है क्योंकि टीवी में घर बैठे तो वो खेल का आनंद ले ही सकते हैं। इस समय भारत में होने वाला एकमात्र बड़ा टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग है, जो लॉकडाउन की वजह से अनिश्चिकाल के लिए टाल दिया गया है। 17 मार्च को घोषित हुए लॉकडाउन के चौथे चरण में कई छूट के बावजूद आईपीएल के हाल फिलहाल खाली स्टेडियमों में शुरू होने की संभावना भी नहीं है क्योंकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पाबंदियां अब भी पहले की तरह लागू हैं।
विज्ञापन


देशव्यापी लॉकडाउन मार्च के मध्य से शुरू हुआ था और भारतीय खेल प्राधिरकण (SAI) के पटियाला और बेंगलुरु में परिसरों में शीर्ष खिलाड़ी अभ्यास शुरू करने की मांग कर रहे हैं। खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, 'अभ्यास फिर से शुरू करना ही इन दिशानिर्देशों का एकमात्र निहितार्थ लगता है।' ओलंपिक को इस घातक महामारी के कारण 2021 तक स्थगित कर दिया गया है। पिछले सप्ताह खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कई वीडियो कॉन्फ्रेन्स करके इस मामले में उनकी राय जानी थी। उन्होंने भारोत्तोलकों, हॉकी खिलाड़ियों और ट्रैक एवं फील्ड के एथलीटों से भी बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साई ने खिलाड़ियों के लिए एसओपी तैयार किया

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लॉकडाउन के बाद खेलों की वापसी को लेकर SOP यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर तैयार किया है। इसके तहत एथलीट्स छोटे ग्रुप्स में ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे। ग्ल्वस और मास्क पहनने के बाद ही ट्रेनिंग की इजाजत दी जाएगी। सभी खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़े नियमों का पालन करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed