Asian Games 2018: 10वें दिन का खेल खत्म, मनजीत सिंह ने देश को दिलाया गोल्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का 10वां दिन समाप्त हो गया है। भारतीय दल ने मंगलवार को (कुल 9 मेडल) 1 गोल्ड समेत 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते।
इस तरह भारत कुल 50 पदकों के साथ पदक तालिका में 8वें पायदान पर मौजूद है। इस दौरान भारत के खाते में अब तक 9 गोल्ड, 19 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं। आइए अब जानते हैं दसवें दिन भारत को किन खेलों में कितने मेडल मिलेः
भारत को मंगलवार का पहला गोल्ड मेडल मनजीत सिंह ने दिलाया। पुरुष 800 मीटर दौड़ के फाइनल में मनजीत ने 9वां गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। इस इवेंट में भारत को 56 साल बाद गोल्ड मेडल मिला है। इससे पहले भारत ने इस इवेंट में साल 1982 में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था।
पुरुष 800 मीटर दौड़ में भारत की झोली में दो मेडल आए। मनजीत सिंह ने देश को 9वां गोल्ड दिलाया, जबकि इसी इवेंट में जिनसन जॉनसन ने नेशनल रिकॉर्ड के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।मिक्स्ड 4x400m रिले फाइनल में भारतीय टीम को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इस इवेंट में बहरीन ने गोल्ड तो काजिकस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
इसके अलावा कुराश में भारत की पिंकी बलहारा ने 52 किग्रा में सिल्वर मेडल जीता। इसी इवेंट में मालाप्रभा जाधव को ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, इस स्पर्धा में उजबेकिस्तान की गुलनोर सुलायमानोवा ने गोल्ड मेडल जीता।
टेबल टेनिस में भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। यह कांस्य पदक ऐतिहासिक था, क्योंकि भारत कभी टेबल टेनिस में पदक नहीं जीत पाया था।
महिला बैडमिंटन के सिंगल्स ईवेंट में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु को सिल्वर मेडल मिला। उन्हें दुनिया की नंबर एक चीनी ताइपे खिलाड़ी ताई जू यिंग के हाथों सीधे सेटों में (13-21, 16-21) हार का सामना करना पड़ा। तीरंदाजी के मेंस एंड विमेंस कंपाउंड फाइनल में भारतीय टीम को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। बेहद रोमांचक मुकाबले में कोरिया से भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी।
यहां पढ़िए लाइव अपडेट्स
महिला हेप्थैलन
-महिला हेप्थैलन 200मी इवेंट में स्वप्ना बर्मन 3481 अंकों के साथ दूसरे और पूर्णिमा हेम्ब्रम 3424 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, चीन की वांग ने 3513 अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद रही।
मिक्स्ड 4x400m रिले फाइनल
-पुरूष 4x400m रिले फाइनल में भारत को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इस इवेंट में बहरीन ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, काजिकस्तान को ब्रॉन्ज मेडल मिला। इस इवेंट में भारत की तरफ से मोहम्मद अनस, हिमा दास, पूवाम्मा राजू और अरोक्या राजीव शामिल थे।
स्क्वाश
-महिला टीम पूल बी मैच में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया। अब भारत का अगला मुकाबला बुधवार को चीन से होगा।
Squash | Women's Team Event | India beat Indonesia 3-0 for their 3rd win the trot
— India@AsianGames2018 (@India_AllSports) August 28, 2018
To take on China tomorrow #AsianGames2018
महिला 5000 मीटर दौड़ फाइनल
-महिला 5000 मीटर दौड़ फाइनल में भारत की सूर्या लोगनाथन पाचवें और संजीवनी बाबूराव जाधव सातवें पायदान पर रही।
महिला भाला फेंक
-26 साल की अन्नू रानी को महिला भाला फेंक में निराशा हाथ लगी। इस इवेंट में इनका सफर यहीं समाप्त हुआ। अंतिम थ्रो में उनसे फाउल हो गया। वह 53.93 अंकों के साथ छठे स्थान पर रही। उन्हें कोई मेडल नहीं मिला।
Just in: Women's Javelin Throw | Annu Rani finishes 6th with best attempt of 53.93m
— India@AsianGames2018 (@India_AllSports) August 28, 2018
Worth mentioning that she was cleared for Asian Games by AFI at the last moment as she was not able to clear the qualification mark of 59m #AsianGames2018 pic.twitter.com/NhFx8Nil54
-कुराश
भारत की पिंकी बलहारा ने 52 किग्रा में सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। उन्हें उजबेकिस्तान की गुलनोर सुलायमानोवा ने हार का सामना करना पड़ा। सुलायमानोवा ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
Breaking News: Kurash | Pincky Balhara loses 0-10 in Final
— India@AsianGames2018 (@India_AllSports) August 28, 2018
India get Silver Medal
Well done girl #AsianGames2018
पुरुष 800 मीटर दौड़
-पुरुष 800 मीटर दौड़ के फाइनल में मंगलवार को भारत की झोली में दो मेडल आए। मनजीत सिंह ने देश को 9वां गोल्ड दिलाया, जबकि इसी इवेंट में जिन्सन जॉनसन ने नेशनल रिकॉर्ड के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।
Breaking News: Manit Singh wins GOLD Medal & Jinson Johnson wins Silver medal in 800m Final
— India@AsianGames2018 (@India_AllSports) August 28, 2018
How amazing is that. WOW #AsianGames2018
कुराश
- दूसरे 52 किग्रा के सेमीफाइनल में मालाप्रभा जाधव को उज्जबेकिस्तान की सुलायमानोवा के हाथों 10-0 से शिकस्त झेलनी पड़ी और उन्हें ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ेगा।
वाह! भारत की पिंकी बलहारा ने 52 किग्रा के सेमीफाइनल में उजबेकिस्तान की ओलीसुलवु को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसमें बारत को गोल्ड मिलने का मौका है। हालांकि, सिल्वर तो पक्का हो ही गया है।
-भारत के लिए यह बुरी खबर है। दरअसल, दुती चंद के बाद 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में सबकी निगाहें हिमा दास पर टिकी थी, लेकिन हिमा दास पर फाउल हो गया और उन्हें बाहर कर दिया गया। हिमा गन की आवाज से कुछ सेकंड पहले ही अपनी लेन से बाहर निकल गई थी। इसके साथ ही भारत की सनसनी हिमा दास का सफर यहीं खत्म हुआ। भारत को उनसे काफी उम्मीदें थी, लेकिव वह डिसक्वालिफाई हो गई हैं।
Dear o Dear.... Hima Das disqualified in 200m Semis because of false start #AsianGames2018 pic.twitter.com/GHcxm4dJZy
— India@AsianGames2018 (@India_AllSports) August 28, 2018
- महिला 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में भारत की दुती चंद ने 23.00 सेकंड का समय लेकर टॉप पर रहते हुए फाइनल में लिए क्वालिफाई कर लिया है। केवल .01 सेकंड के अंतर से उन्होंने बहरीन की इडीडीओंग ओडीओंगी को पीछे छोड़ा।
स्क्वाश- भारतीय पुरुष टीम ने पूल बी के अपने ग्रुप मैच में कतर को 2-1 से हरा दिया है। ग्रुप में भारत की यह तीसरी जीत है।
-टेबल टेनिस- भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। यह कांस्य पदक ऐतिहासिक है, क्योंकि भारत कभी टेबल टेनिस में पदक नहीं जीत पाया था। लंबे समय तक चीन (61 स्वर्ण), जापान (20) और दक्षिण कोरिया (10) का ही इस खेल में दबदबा रहा।
-कुराश- भारतीय खिलाड़ी जाधव 52 किग्रा वर्ग सेमीफाइनल में पहुंचे।
-हॉकी- फिर आया भारतीय टीम का तूफान। पूल A के आखिरी लीग मैच में 20-0 से श्रीलंका को हराया। अब गुरुवार को मलेशिया से सेमीफाइनल में होगी भिड़ंत
-मुक्केबाज- भारतीय महिला मुक्केबाजी में पवित्रा, सोनिया लाठेर को हार का सामना करना पड़ा। दोनों खिलाड़ियों को अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बुरी खबर मिली। दो बार की एशियाई और विश्व रजत पदक विजेता सोनिया उत्तर कोरिया की जो सोन ह्वा में फीदरवेट 57 किग्रा श्रेणी से हार गईं।
इसके करीब 45 मिनट बाद पवित्रा इंडोनेशिया की हसवातुन हसनाह के खिलाफ 60 किग्रा वर्ग के मैच में 3-2 से हारी।
-बैडमिंटन- 18वें एशियाई खेलों में महिला बैडमिंटन के सिंगल्स ईवेंट में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु को सिल्वर मेडल मिला। उन्हें दुनिया की नंबर एक चीनी ताइपे खिलाड़ी ताई जू यिंग के हाथों सीधे सेटों में (13-21, 16-21) हार का सामना करना पड़ा।
-तीरंदाजी- मेंस कंपाउंड फाइनल में भारतीय टीम को भी सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। बेहद रोमांचक मुकाबले में कोरिया से भारतीय पुरूषों को हार झेलनी पड़ी। बताते चले कि वीमेंस कंपाउंड में भारतीय महिलाओं को कोरिया के ही हाथों हारकर सिल्वर मिला था।
-बैडमिंटन- वह घड़ी आ चुकी है, जिसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार था। भारतीय शटलर पीवी सिंधु और चीनी ताइपे की ताई जू यिंग के बीच गोल्ड मेडल मुकाबला शुरू।
-टेबल टेनिस- इधर भारत के लिए अच्छी खबर आ रही है। सेमीफाइनल टीम इवेंट में भारत 1-1 कोरिया का स्कोर हो चुका है। भारत के लिए दूसरा मैच स्टार खिलाड़ी शरत अचंत कमल ने जीता। उन्होंने यह मुकाबला 9-11, 9-11 से अपने नाम किया।
-वॉलीबॉल- भारत और पाकिस्तान के बीच वॉलीबॉल का मुकाबला जारी। पहला सेट जहां भारत ने अपने नाम किया तो पाकिस्तान 25-21 से दूसरा सेट जीत चुकी है। अब सारी नजरें तीसरे और निर्णायक सेट पर।
-टेबल टेनिस- भारत 0-1 कोरिया
टीम इवेंट के सेमीफाइनल में भारत और कोरिया आमने-सामने हैं। पहले मैच में भारत के साहित्यन का मुकाबला विश्व नंबर 6 ली से था। मुकाबले में भारत को 9-11, 11-9, 11-3, 11-3 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मुकाबले में भारत के स्टार खिलाड़ी शरत अचंत कमल सामने होंगे।
भारत के लिए महिला तीरंदाजी से सिल्वर मेडल
- तीरंदाजी- कंपाउंड आर्चरी की वीमंस टीम के फाइनल में भारतीय टीम को सिल्वर मेडल मिला। खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया के हाथों भारतीय टीम को 228 के मुकाबले 231 से हार झेलनी पड़ी।
- तीरंदाजी- भारत की आर्चर सटीक निशाने लगा रही है। 24 में से 12 निशानों के बाद स्कोर 115-115 से बराबर है। बेहद रोमांचक हो गया है यह फाइनल मुकाबला और हो भी क्यों ना दांव पर गोल्ड मेडल जो है।
- तीरंदाजी- महिला कंपाउंड का गोल्ड मेडल मुकाबला शुरू हो चुका है। भारतीय महिला टीम और दक्षिण कोरियाई टीम आमने-सामने। 5 राउंड के बाद स्कोर:
Compound women's team GOLD MEDAL MATCH: Super start for the Indians against top seeds Korea. Just a one 9 in the first end among the six shots. India lead 59-57 after 6 shots
- बैडमिंटन- वीमेंस सिंगल में भारत की पीवी सिंधु और चीनी ताइपे की ताई जुइंग का फाइनल मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। नीचे देखिए दोनों के बीच अबतक खेले गए मुकाबलों का ट्रैक रिकॉर्ड
- हैपल्थन- स्वपना बर्मन इस लिस्ट में टॉप कर रही है। वही पूर्णिमा तीसरे पायदान पर है।
- स्क्वैश - भारत के लिए अच्छी खबर है। भारतीय महिलाओं ने थाइलैंड को 3-0 से हराया। अब भारत का अगला ग्रुप मुकाबला इंडोनेशिया के साथ होगा।
- महिलाओं की 200 मीटर रेस की सेमीफाइनल लिस्ट आ चुकी है। 100 मीटर में सिल्वर मेडलिस्ट भारत की दुती चंद ने गजब का खेल दिखाते हुए दूसरे पायदान पर लिस्ट कंप्लीट की तो 400 मीटर सिल्वर मेडलिस्ट हिमा दास भी अपने समय के आधार पर क्वालीफाय कर चुकी हैं।
- भारत की दुती चंद ने क्या खेल दिखाया है। वाह मजा आ गया..!! हिमा के बाद 200 मीटर हिट में 23.37 का समय निकालते हुए न सिर्फ उन्होंने रेस जीती बल्कि सेमीफाइनल के लिए आसानी से क्वालीफाय भी कर गई।
- हिमा दास को झटका। महज 0.2 सेकेंड्स से वह डायरेक्ट क्वालिफिकेशन से चूक गई। अपनी हीट में चौथे पायदान पर रहने वाली हिमा अब लकी लूजर्स के भरोसे बैठना होगा। माने वह रेपचेज राउंड के सहारे ही आगे बढ़ पाएंगी।
- महिलाओं की 200 मीटर रेस की हीट शुरू हो चुकी है। भारत के लिए चांदी लाने वाली दो एथलीट्स हिमा दास और दुती चंद इसमें भाग ले रहीं हैं। हिमा ने 400 मीटर और दुती ने 100 मीटर में सिल्वर जीता है। क्या यह दोनों एथलीट 200 मीटर की फाइनल रेस मे में जगह बना पाएंगीं?
-ट्रैक एंड फील्ड - 100 मीटर की महिला हैप्टाथलन की हीट में भारत की पूर्णिमा हेंबरम 13.85 की टाइमिंग के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं। वहीं भारत की ही स्वपना बर्मन इसी हीट में चौथे स्थान पर रहीं हैं।
नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम पर आपका स्वागत है। आज एशियन गेम्स का 10वां दिन है। मंगलवार को बैडमिंटन से पीवी सिंधु, एथलेटिक्स में हिमा दास और निशानेबाजी दल से गोल्ड की उम्मीद है। भारत की टेबल टेनिस टीम ने जापान को मात देकर एक मेडल पक्का कर लिया है और यह अपने आप में एक बड़ी कामयाबी है।