{"_id":"5efdef1b8ebc3e43067a70af","slug":"lieutenant-colonel-of-indian-army-bharat-pannu-wins-race-across-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टिनेंट कर्नल पन्नू ने बढ़ाई तिरंगे की शान, जीती दुनिया की सबसे मुश्किल साइकिल रेस","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लेफ्टिनेंट कर्नल पन्नू ने बढ़ाई तिरंगे की शान, जीती दुनिया की सबसे मुश्किल साइकिल रेस
Thu, 02 Jul 2020 07:58 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 02 Jul 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
भरत पन्नू
- फोटो : ट्विटर
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू ने 'रेस एक्रोस अमेरिका' (आरएएएम) अपने नाम की। साइकिलिंग में आरएएएम को मुश्किल रेस में से एक समझा जाता है। कोरोना वायरस के कारण इस साल आयोजकों ने इसे 'वर्चुअली' कराने का फैसला किया है जिसमें पूरी दुनिया के साइकिल सवारों ने इंडोर ट्रेनर में प्रतिस्पर्धा की।
विज्ञापन
रेगिस्तान और, बर्फीले पहाड़ी दर्रों में चलानी होती है साइकिल
जहां 'टूर डि फ्रांस' चरणों में आयोजित होती है तो वहीं आरएएएम में साइक्लिस्ट सो भी नहीं सकते, उस वक्त भी उन्हें निर्धारित समय में रेस पूरी करनी होती है। अमेरिका में होनी वाली रेस कई जगहों पर होती है, जिसमें रेगिस्तान की गर्मी, पहाड़ी दर्रों की सर्दी और तेज हवाओं में साइकिल चलानी होती है। वर्चुअल रेस में यह सब नहीं था, लेकिन अन्य चुनौतियां शामिल थीं, जिसमें इंडोर में काफी लंबे समय तक साइकिल चलाने के अनुभव की कमी होना भी कई प्रतिस्पर्धियों के लिए मुश्किल रहा।
विज्ञापन
इंडोर 4,000 किलोमीटर पैडल चलाकर जीता खिताब
कर्नल पन्नू ने रविवार की शाम को 12 दिन के बाद यह रेस पूरी की और अब वह सामान्य लोगों की तरह अपनी नींद लेना चाहते हैं। पुणे से बेंगलुरू में अपने सेना विमानन विंग बेस पर लौटते हुए उन्होंने पीटीआई से कहा, 'आउटडोर में, आप सीट से उतरकर अपने शरीर को मोड़ लेते हो, लेकिन इंडोर में इस तरह की कोई सुविधा मौजूद नहीं थी क्योंकि साइकिल फ्रेम स्टैंड पर चिपका हुआ है।'
विज्ञापन