{"_id":"5f5edcc88ebc3e985a0264d8","slug":"lewis-hamilton-beats-bottas-to-win-crazy-tuscan-gp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैमिल्टन ने जीती 90वीं रेस, शूमाकर के रिकॉर्ड से एक कदम दूर ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हैमिल्टन ने जीती 90वीं रेस, शूमाकर के रिकॉर्ड से एक कदम दूर
Mon, 14 Sep 2020 09:27 AM IST
संजीव कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुगेलो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुगेलो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Lewis hemilton
- फोटो : Wiki
लुईस हैमिल्टन ने मर्सिडीज के अपने साथी ड्राइवर वाल्टेरी बोटास को पछाड़ कर टस्कन ग्रां प्रि फॉर्मूला वन रेस जीत ली। रिकॉर्ड 95वीं बार पोल पॉजिशन से शुरुआत करने वाले हैमिल्टन की यह इस सत्र की छठी और कॅरिअर की 90वीं जीत है।
विज्ञापन
वह दिग्गज माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड 91 जीत की बराबरी से एक दूर हैं। रेडबुल के अलेक्स एल्बोन (तीसरे स्थान) ने कॅरिअर में पहली बार पोडियम फीनिश किया। फेरारी की यह 1000वीं फॉर्मूला वन रेस थी और उसके ड्राइवर चार्ल्स लेक्लर्क आठवें और सबेस्टियन वीटल दसवें स्थान पर रहे। इस जीत से हैमिल्टन (190) ने ड्राइवर तालिका में बोटास (135) पर 60 अंकों की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन