{"_id":"60c1767d8ebc3e39694427f3","slug":"letesenbet-gidey-breaks-sifan-10000m-world-record-in-two-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: गिडे ने दो दिन में तोड़ा सिफान का 10000 मीटर का रिकॉर्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
उपलब्धि: गिडे ने दो दिन में तोड़ा सिफान का 10000 मीटर का रिकॉर्ड
Thu, 10 Jun 2021 07:48 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:48 AM IST
सार
- 29 मिनट 1.03 सेकंड का समय निकालकर बनाया नया कीर्तिमान
- दूसरी महिला धाविका हैं गिडे 5000 और 10000 मीटर का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इपोथिया की लेटिजनबेड गिडे ने 10,000 मीटर दौड़ में सिफान हसन का दो दिन पहले बनाया गया रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। गिडे ने नीदरलैंड में आयोजित किए जा रहे इथोपियाई ओलंपिक ट्रायल्स में 29 मिनट 1.03 सेकंड का समय निकालकर नया रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
सिफान ने इसी ट्रैक पर 29 मिनट 06.82 सेकंड का समय निकालकर पांच साल पहले बनाया गया इथोपिया की अलमाज अयानास का रिकॉर्ड तोड़ा था। अलमाज (29:17.45 सेकंड) ने 2016 रियो ओलंपिक में यह रिकॉर्ड बनाया था। गिडे की साथी सगी गेब्रेसेलामा 30 मिनट 06.01 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
हसन ने फैनी ब्लैंकर्स कोइन खेलो में रिकॉर्ड बनाया था जिसमें गिडे ने 5.79 सेकंड का सुधार किया। गिडे इस तरह से नार्वे की इंग्रिड क्रिस्चियनसेन के बाद पहली महिला धाविका बन गई हैं जिनके नाम पर 5000 और 10000 मीटर दौड़ का रिकॉर्ड दर्ज है। क्रिस्चियनसेन ने 1986 से 1993 के बीच इन रिकॉर्ड को अपने नाम पर रखा था। गिडे ने कहा कि मुझे विश्व रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद थी।
विज्ञापन