फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   leigh holland keen becomes second woman to lift scotlands famous Dinnie Stones

नर्स ने उठाए 332 किलो वजनी 'डिनी स्टोंस', ऐसा करने वाली बनी दूसरी सबसे ताकतवर महिला

Thu, 09 Aug 2018 08:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
leigh holland keen becomes second woman to lift scotlands famous Dinnie Stones
लेह हॉलैंड कीन

यह फोटो ऑस्ट्रेलिया की वेटलिफ्टर लेह हॉलैंड-कीन की है। 29 साल की हॉलैंड ने 332 किलो वजनी 'डिनी स्टोंस' उठाकर रिकॉर्ड बनाया। पेशे से नर्स हॉलैंड ऐसा करने वाली दुनिया की सिर्फ दूसरी महिला हैं। वे इन पत्थरों को उठाकर सबसे ताकतवर महिला बनीं। 

विज्ञापन


हॉलैंड से पहले अमेरिका की जैन टॉड 1979 में इन पत्थरों को लिफ्ट करने वाली पहली महिला थीं। अब तक 90 वेटलिफ्टर इन पत्थरों को उठाकर अपना शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं। हॉलैंड ने पिछले साल भी इन पत्थरों को उठाने की कोशिश की थी। लेकिन वे सफल नहीं हो पाई थीं।

विज्ञापन

स्कॉटलैंड के स्ट्रॉन्गमैन डिनी के नाम पर पत्थरों का नाम

leigh holland keen becomes second woman to lift scotlands famous Dinnie Stones
लेह हॉलैंड कीन

ग्रेनाइट के ये पत्थर स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर के पोतार्च ब्रिज के पास पाए गए थे। 1860 में इस ब्रिज के रिनोवेशन के लिए इन पत्थरों को हटाने की जरूरत पड़ी। तब स्कॉटलैंड के स्ट्रॉन्गमैन डोनाल्ड डिनी ने इन पत्थरों में लोहे के रिंग फंसाए ताकि उन्हें हाथों से उठाया जा सके। 

डिनी ने ही सबसे पहले इन पत्थरों को हटाया था। इसलिए इन पत्थरों का नाम उनके नाम पर रखा गया। 1953 से इन पत्थरों को उठाने का टूर्नामेंट 'द डिनी स्टोन्स-अल्टीमेट स्ट्रैंथ चैलेंज' होने लगा। 

हॉलैंड की मां सूजी भी वेटलिफ्टर

leigh holland keen becomes second woman to lift scotlands famous Dinnie Stones
लेह हॉलैंड कीन

हॉलैंड ने कहा- मैं पिछले साल यहां आई थी। लेकिन सफल नहीं हुई। फिर 6-7 महीने तक तैयारी करने के बाद मुझे सफलता मिली। इस चैलेंज के बाद मुझे महसूस हुआ कि शारीरिक ताकत के साथ-साथ मानसिक मजबूती भी जरूरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed