फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   kushagr rawat won two golds in the asian championship

कुशाग्र रावत ने एशियाई चैम्पियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

Wed, 25 Sep 2019 07:58 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 25 Sep 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
kushagr rawat won two golds in the asian championship
कुशाग्र रावत - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय तैराक कुशाग्र रावत ने 10वीं एशियाई आयु वर्ग तैराकी चैम्पियनशिप के शुरुआती दिन मंगलवार को व्यक्तिगत स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। रावत ने पुरुषों के 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्वर्धा में एक मिनट 52.30 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत के ही आनंद अनिलकुमार एक मिनट 54.19 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


स्पर्धा का रजत पदक सीरिया के अब्बास उमर के नाम रहा जो रावत से सेकेंड के सौवें हिस्से से पिछड़ गये। इस जीत के बाद रावत ने कहा, 'मैं आखिरी के 75 मीटर में अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ा। उमर आगे निकल रहा है और फिर मैंने पूरा जोर लगा दिया।'
विज्ञापन


उन्होंने इसके बाद 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भी आठ मिनट 10.05 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। चीनी ताइपै के चांग चेंग लीवेइ दूसरे और उमर तीसरे स्थान पर रहे। श्वान गांगुली ने बालक वर्ग के ग्रुप दो में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में रजत जीतने वाले भारतीय टीम (बालक ग्रुप दो) का हिस्सा थे। श्रीहरि नटराज और माना पटेल ने इसके बाद 50 मीटर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर पहले दिन भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या छह कर दी।
 

श्रीहरि ने पुरुषों के वर्ग में 25.30 सेकेंड का समय लिया जबकि महिलाओं में माना ने 29.92 मिनट का समय लिया। भारत के शीर्ष तैराक सजन प्रकाश ने 200 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। लिखित सेल्वाराज ने भी 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक जीता। इससे पहले भारतीय रिले तैराकों ने चार गुणा 100 मीटर पुरुष फ्री-स्टाइल में दबदबा कायम करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

श्रीहरि, आनंद अनिलकुमार, सजन और वीरधवल खाड़े की भारतीय टीम ने तीन मिनट 23.72 सेकेंड का समय लिया जो दूसरे स्थान पर रहे ईरान (तीन मिनट 28.46 सेकेंड) से पांच सेकेंड बेहतर था। उज्बेकिस्तान की टीम तीन मिनट 30.59 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही। श्रीहरि ने इस स्पर्धा में शुरुआत करते हुए 50.68 सेकेंड के समय भारत को शानदार शुरुआत दिलायी जबकि खाड़े ने 50.39 सेकेंड का समय लेकर भारतीय दबदबे को बरकरार रखा।

ऋजुता खाड़े (59.83 सेकेंड), दिव्या सतीजा (एक मिनट और 01.61 सेकेंड), शिवानी कटारिया (59.57 सेकेंड) और माना (59.75 सेकेंड) की भारतीय महिला टीम ने चार गुणा 400 फ्रीस्टाइल में कुल चार मिनट 00.76 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया।

इस स्पर्धा का स्वर्ण थाईलैंड (तीन मिनट 54.29 सेकेंड) जबकि कांस्य पदक हांगकांग की टीम के नाम रहा। भारत को दिन का दूसरा रजत पदक ग्रुप दो बालक वर्ग में मिला जहां वेदांत माधवन (55.27 सेकेंड), उत्कर्ष पाटिल (57.10 सेकेंड), साहिल लस्कर (54.83 सेकेंड) और श्वान (54.29 सेकेंड) की टीम ने तीन मिनट 41.49 सेकेंड के साथ चार गुणा 100 रिले में दूसरा स्थान हासिल किया। बालकों के ग्रुप एक में भारतीय टीम ने चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed