फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Koneru Humpy beat Valentina Gunina to extends lead after win in eighth round of Cairns Cup

केर्न्स कप शतरंज: हंपी ने गुनिना को मात देकर बनाई एकल बढ़त, हरिका ने लगातार तीसरा ड्रॉ खेला

Sun, 16 Feb 2020 06:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 16 Feb 2020 06:47 PM IST
सार

  • कोनेरू हंपी ने एकल में बनाई बढ़त
  • आठवें दौर में रूस की वेलेटिंना गुनिना को हराया 
  • 16 वर्षीय कारिसा यिप ने विश्व चैंपियन वेनजुन जु को हराकर चौंकाया

विज्ञापन
Koneru Humpy beat Valentina Gunina to extends lead after win in eighth round of Cairns Cup
कोनेरू हम्पी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी ने केर्न्स शतरंज कप के आठवें दौर में रूस की वेलेटिंना गुनिना को 35 चाल में शिकस्त देकर एकल बढ़त बना ली है। विश्व रैपिड चैंपियन हंपी की यह चौथी जीत है। उनके कुल 5.5 अंक हो गए हैं। अमेरिका की 16 वर्षीय कारिसा यिप ने विश्व चैंपियन वेनजुन जु को 61 चाल में मात देकर बड़ा उलटफेर किया। इस जीत से उनके 3.5 अंक हो गए हैं।

विज्ञापन


वहीं अन्य मुकाबले में दूसरी भारतीय खिलाड़ी द्रोणावल्ली हरिका ने लगातार तीसरा ड्रॉ खेला। उन्होंने पूर्व विश्व चैंपियन मारिया मुजचुक से अंक बांटे जिससे उनके कुल चार अंक हैं। वह कैटरिना लागनो के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बनाए हुए हैं। दिलचस्प है कि अंतिम दौर में हंपी का सामना हरिका से होगा। इससे हंपी के पास खिताब जीतने का मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed