{"_id":"5c5b161abdec22736a769449","slug":"kochi-blue-spikers-sinks-ahmedabad-defenders-in-thriller","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स ने अहमदाबाद डिफेंडर्स को 3-2 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स ने अहमदाबाद डिफेंडर्स को 3-2 से हराया
Wed, 06 Feb 2019 10:45 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 06 Feb 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
ओलंपिक स्वर्ण पदकधारी डेविड ली की बदौलत कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स ने जीत की लय जारी रखते हुए बुधवार को यहां प्रो वॉलीबॉल लीग मुकाबले में अहमदाबाद डिफेंडर्स को 3-2 से मात दी।
विज्ञापन
ली ने 10 अंक (सात स्पाइक, दो ब्लाक और एक सर्व अंक) जुटाये जिससे कोच्चि ने रोमांचक मुकाबले में अहमदाबाद को 10-15, 15-11, 11-15,15-12, 15-12 से मात दी।
विज्ञापन
विक्टर सिसोएव ने अहमदाबाद के लिये 13 अंक जुटाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।