{"_id":"601a94d78978d03c362a7082","slug":"kiren-rijiju-says-if-needed-there-is-provision-to-revise-budget-allocation-for-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्रालय को मिले बजटीय आवंटन में हो सकता है संशोधन: रिजिजू","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेल मंत्रालय को मिले बजटीय आवंटन में हो सकता है संशोधन: रिजिजू
Wed, 03 Feb 2021 06:19 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
किरेन रिजिजू
- फोटो : सोशल मीडिया
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए खेल मंत्रालय को मिले बजटीय आवंटन में जरूरत पड़ने पर संशोधन किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यहा भी कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की सारी जरूरतें पूरी की जाएंगी। दरअसल, रिजिजू ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर 'फिट इंडिया' के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कहा, 'जरूरत पड़ने पर संशोधित आवंटन का प्रावधान है।'
विज्ञापन
रिजिजू ने कहा, 'खेल मंत्रालय राष्ट्रीय खेल महासंघों और खिलाड़ियों की मदद के लिए है। हम उनकी सारी जरूरतें पूरी करेंगे।' उन्होंने कहा, 'आवंटन खिलाड़ियों के लिए है, राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिए नहीं। खिलाड़ियों के लिए धन की कमी नहीं आएगी। विदेश में अभ्यास से लेकर विदेशी कोच तक, उनकी सारी जरूरतें पूरी की जाएंगी।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सोमवार को बजट में खेलों के लिए 2596.14 करोड़ रुपये आवंटित किए, जो पिछले साल के मूल आवंटन से 230.78 करोड़ रुपये कम है। पिछले साल संशोधित आवंटन 1800.15 करोड़ रुपये का था क्योंकि कोरोना महामारी के कारण खेल ठप थे। इस साल का आवंटन पिछले साल के संशोधित आवंटन से 795.99 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन