फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kiren Rijiju inaugurates 162-bed hostel at Karni Singh shooting range

खेल मंत्री रिजिजू ने डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 162 बिस्तर के हॉस्टल का किया उद्घाटन 

Thu, 07 Jan 2021 06:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 07 Jan 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Kiren Rijiju inaugurates 162-bed hostel at Karni Singh shooting range
खेल मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : social media

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को दिल्ली के डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज के परिसर 162 बिस्तर के हॉस्टल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हमारे पास काफी अच्छी शूटिंग रेंज है लेकिन हमारे पास हॉस्टल नहीं था, जिसके कारण हमें परिसर के बाहर रहना पड़ता था। अब यहां हॉस्टल होने से हम सुबह और दोपहर के सत्र में ट्रेनिंग कर सकते हैं।'

विज्ञापन


निशानेबाजी प्राथमिकता वाला खेल है- रिजिजू
खेल मंत्री ने कहा, 'हमारे खिलाड़ी ओलंपिक, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनके रहने का स्तर इस तरह को होना चाहिए कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।' रिजिजू ने कहा कि भविष्य में लड़कियों के लिए अलग हॉस्टल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, 'निशानेबाजी प्राथमिकता वाला खेल है, हमें निशानेबाजों के लिए सभी जरूरी कदम उठाने होंगे।'
विज्ञापन


12 करोड़ 26 लाख रुपये का खर्च
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबकि, इस 162 बिस्तर के हॉस्टल में भोजन का स्थान वातानुकूलित है। इस पूरी सुविधा को तैयार करने में 12 करोड़ 26 लाख रुपये का खर्च आया है। वहीं, राष्ट्रमंडल खेल 2018 के स्वर्ण पदक विजेता अनीष भानवाला ने हॉस्टल के उद्घाटन की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वारंटीन नियमों में छूट देने के लिए सरकार तैयार- रिजिजू
वहीं, खेल मंत्री रिजिजू ने कहा कि सरकार भारत में होने वाले खेल प्रतियोगिताओं के लिए अंतरराष्ट्रीय एथलीटों को क्वारंटीन नियमों में छूट देने के लिए तैयार है। रिजिजू ने कहा, हम खिलाड़ियों को क्वारंटीन नियमों में छूट देंगे। क्वारंटीन के दौरान हम खिलाड़ियों को सभी तरह की सुविधा मुहैया कराएंगे, जिससे उन्हें ज्यादा दिनों तक इसका सामना न करना पड़े।'

रिजिजू ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर यात्रा में छूट बहाल करने का आग्रह किया

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को खिलाड़ियों को रेल यात्रा में छूट बहाल करने को लेकर रेल मंत्रालय को पत्र लिखा। इस दौरान रिजिजू ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से इन सुविधाओं को बहाल करने का आग्रह किया।
दरअसल, रेलवे ने छात्रों, रोगियों और दिव्यांगों के अलावा सभी तरह के यात्रियों को टिकट राशि पर दी जाने वाली छूट निलंबित कर दी है, जिससे कि लोग गैरजरूरी यात्रा नहीं करें।

रिजिजू ने इसके बाद गोयल को पत्र लिखकर कहा, 'अब ट्रेनिंग और खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं और ऐसे में यात्री किराए में छूट वापस लिए जाने के कारण अखिल भारतीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने के लिए यात्रा करते समय खिलाड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।'

रिजिजू ने बताया कि खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों के साथ उनकी बातचीत के दौरान उन्हें रेलवे के छूट वापस लिए जाने के कारण होने वाली मुश्किलों के बारे में बताया गया। रिजिजू ने पत्र में लिखा, 'भारतीय ओलंपिक संघ ने भी इस संबंध में प्रेजेंटेशन दिया है। इन सभी को देखते हुए अगर आप खेल और भारतीय खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में हुए खिलाड़ियों के लिए यात्री किराए में छूट को बहाल कर दें तो मैं आपका आभारी रहूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed