{"_id":"5e1370d48ebc3e87f440d318","slug":"kiren-rijiju-announces-schedule-of-khelo-india-university-games-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल का शुभारंभ 22 फरवरी से भुवनेश्वर में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल का शुभारंभ 22 फरवरी से भुवनेश्वर में
Mon, 06 Jan 2020 11:09 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल 22 फरवरी से एक मार्च के बीच आयोजित किए जाएंगे। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को यह घोषणा की।
विज्ञापन
इन खेलों का आयोजन कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलोजी यूनिवर्सिटी में किया जाएगा जिसमें देश भर के 100 विश्वविद्यालयों के 4000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। कुल 17 खेलों को विश्वविद्यालय खेलों में शामिल किया है। इनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, तलवारबाजी, जूडो, तैराकी, भारोत्तोलन, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, रग्बी और कबड्डी शामिल हैं।
विज्ञापन
पटनायक ने केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू की उपस्थिति में कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल भुवनेश्वर में आयोजित किए जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि इन खेलों के दौरान सच्ची खेल भावना दिखाई जाएगी।'
विज्ञापन