{"_id":"5ddac1d98ebc3e54b36af46f","slug":"kipchoge-and-mohammed-became-the-best-athletes-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन मैन किपचोगे और दालिलाह बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मैराथन मैन किपचोगे और दालिलाह बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट
Mon, 25 Nov 2019 07:49 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 25 Nov 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
एलियूड किपचोगे और दालिलाह मोहम्मद
- फोटो : सोशल मीडिया
दो घंटे से कम में मैराथन पूरी करने वाले दुनिया के एकमात्र एथलीट एलियूड किपचोगे और 400 मीटर बाधा दौड़ की विश्व चैंपियन दालिलाह मोहम्मद ने ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार’ जीता। पैंतीस वर्षीय किपचोगे ने पिछले महीने 42.195 किलोमीटर की दूरी एक घंटे 59 मिनट 40.2 सेकंड में तय कर इतिहास रचा था।
विज्ञापन
ओलंपिक चैंपियन के नाम अधिकारिक विश्व रिकॉर्ड भी है जो दो घंटे एक मिनट 39 सेकंड का है। उन्होंने इस साल अप्रैल में लंदन मैराथन जीती थी और विएना में एक अनधिकृत प्रतियोगिता में दो घंटे से कम में मैराथन पूरी करने की उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
वहीं अमेरिका की दालिलाह ने जुलाई में अमेरिकी ट्रायल्स में 52.20 सेकंड के समय से 2003 से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद उन्होंने दोहा में नए विश्व रिकॉर्ड समय 52.16 सेकंड विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन