{"_id":"5b7ca5d442c792465f7cea93","slug":"kho-kho-gets-recognition-from-olympic-council-of-asia-for-next-asiad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती के बाद अब इस खेल में भी पूरी दुनिया देखेगी ताकत, अगले एशियाड में हो सकता है शामिल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कुश्ती के बाद अब इस खेल में भी पूरी दुनिया देखेगी ताकत, अगले एशियाड में हो सकता है शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Aug 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
kho kho game
एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने भारत के पारंपरिक खेल खो-खो को मान्यता प्रदान कर दी है। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस फैसले का स्वागत किया है। खो-खो को मान्यता देने का फैसला ओसीए की आम सभा में लिया गया। अब खो-खो को एशियन इंडोर गेम्स में प्रदर्शनी खेल के तौर पर शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि इससे खो खो का अगले एशियाई खेलों में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यह शानदार है कि खो खो को मान्यता मिल गई है इससे वैश्विक स्तर पर भारत का दबदबा बढ़ेगा। इससे अब यह देसी खेल एशियाई देशों में भी खेला जाने लगेगा और जल्द ही पूरी दुनिया में लोकप्रिय होगा।
विज्ञापन