फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Khelo India Youth Games: Odisha, UP, Haryana, Punjab in U-17 hockey semis

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब अंडर-17 पुरूष हॉकी के सेमीफाइनल में

Thu, 10 Jan 2019 08:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 10 Jan 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Khelo India Youth Games: Odisha, UP, Haryana, Punjab in U-17 hockey semis

ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा ने गुरुवार को पूल चरण के अपने मैचों में जीत दर्ज करके खेलो इंडिया यूथ गेम्स की अंडर-17 पुरूष हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पंजाब और उत्तर प्रदेश ने अंडर-21 पुरूष वर्ग में भी अपने मैच जीते।

विज्ञापन


लड़कों के अंडर-17 वर्ग के पूल-बी में पंजाब ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए झारखंड को 9-4 से करारी मात दी। पंजाब की टीम सिमरनजोत सिंह के तीन गोल की मदद से पहले हाफ में 5-1 से आगे थी। 
विज्ञापन


विजेता टीम के लिए दूसरे हाफ में अजयपाल सिंह, अर्शदीप सिंह जूनियर, प्रभसिमरनजीत सिंह, आर्यन वालिया और अर्शदीप सिंह ने एक-एक गोल दागे। झारखंड के लिए प्रेम करकेता ने दो और शेट टोप्नो तथा बिलसन किंडो ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पूल के दूसरे मैच में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 4-0 से पराजित किया। हरियाणा की टीम पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बनाए हुई थी। हरियाणा के लिए योगेश सिंह ने दो और तनुजा सरोहा तथा अंकित ने एक-एक गोल किया।

पूल-ए के पहले मैच में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 से और ओडिशा ने दिल्ली को 3-1 से शिकस्त दी। उत्तर प्रदेश की टीम ने एक समय 4-0 से मजबूत बढ़त बना रखी थी, लेकिन मेजबान महाराष्ट्र ने शानदार वापसी की और स्कोर 3-4 कर दिया। उत्तर प्रदेश हालांकि जीत दर्ज करके ग्रुप में अजेय अभियान बरकरार रखने में सफल रहा।


उत्तर प्रदेश के लिए अजय यादव और दीपक पटेल ने दो-दो जबकि आनंद सौरभ ने एक गोल किया। वहीं, महाराष्ट्र के लिए धैर्याषिल जाधव ने दो और कुणाल धामल ने एक गोल दागे। ओडिशा ने दिल्ली के खिलाफ पहले हाफ में 3-0 की बढ़त कायम कर ली थी। हालांकि टीम दूसरे हाफ में एक भी गोल नहीं कर पाई जबकि दिल्ली ने दूसरे हाफ में एक गोल किया। 

ओडिशा के लिए बिकास कुजुर, सुदीप मिंज और दीपक एक्का ने जबकि दिल्ली के लिए पंकज ने 53वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर एकमात्र गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed