फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   khelo india youth games: hariyana won eight medals

खेलो इंडिया: हरियाणा ने मुक्केबाजी में जीते आठ स्वर्ण पदक, देव-महक ने एकल खिताब पर किया कब्जा

Fri, 18 Jan 2019 10:07 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 18 Jan 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
khelo india youth games: hariyana won eight medals
khelo india

अंकित नरवाल, वंशज और प्रीति दहिया के शानदार प्रदर्शन के दम पर हरियाणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लड़कों के अंडर 17 और लड़कियों के अंडर 17 वर्ग में मुक्केबाजी में आठ स्वर्ण, आठ रजत और 15 कांस्य पदक जीते। मेजबान महाराष्ट्र ने पांच स्वर्ण जीते जबकि मणिपुर को दो पीले तमगे मिले। मध्यप्रदेश , चंडीगढ, पंजाब, कर्नाटक और राजस्थान को भी एक एक स्वर्ण पदक मिला । 

विज्ञापन


हरियाणा ने ओडिशा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया
हरियाणा ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स की बालिका अंडर-21 हाकी स्पर्धा के मुकाबले में ओडिशा को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना रविवार को झारखंड से होगा। पहले सेमीफाइनल में झारखंड ने पंजाब को 3-0 से मात दी। अंडर-17 बालिका वर्ग में भी रविवार को स्वर्ण पदक के लिये मुकाबला हरियाणा और झारखंड के बीच होगा। 
विज्ञापन


देव, महक ने एकल खिताब जीते
गुजरात के देव जाविया ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में लड़कों की अंडर-17 एकल स्पर्धा के फाइनल में महाराष्ट्र के आर्यन भाटिया को 7-5 6-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार मध्य प्रदेश की शीर्ष वरीय महक जैन ने अंडर-21 लड़कियों के एकल फाइनल में महाराष्ट्र की मिहिका यादव को 6-4 6-1 से शिकस्त दी। हालांकि मेजबान महाराष्ट्र ने दोनों वर्गों के युगल मुकाबलों का स्वर्ण पदक हासिल किया। 

करीर ने दर्द से जूझते हुए कंपाउंड तीरंदाजी में अंतिम चार में जगह बनाई

एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता मध्यप्रदेश की मुस्कान करीर ने कंधे के दर्द से जूझते हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स की अंडर 21 कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा के रैंकिंग दौर में 675 का स्कोर करके शीर्ष चार में जगह बनाई। 


वह 72 तीरों के बाद चौथे स्थान पर रही। झारखंड की अनिता कुमारी अंडर 21 वर्ग में शीर्ष पर रही जिसने 694 का स्कोर किया। लड़कों के अंडर 21 वर्ग में पंजाब के संगमप्रीत सिंह बिस्ला ने 695 स्कोर किया जबकि मध्यप्रदेश के सौरभ पांडे उनसे दो अंक पीछे दूसरे स्थान पर रहे। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed