फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   khelo india youth games delhi and kerala won silvar

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः केरल-दिल्ली को रजत, महाराष्ट्र ने खो-खो में किया क्लीन स्वीप

Thu, 17 Jan 2019 11:08 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 17 Jan 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
khelo india youth games delhi and kerala won silvar
khelo india

मेजबान महाराष्ट्र ने गुरुवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की खो-खो स्पर्धा में लड़कों और लड़कियों के अंडर-17 तथा अंडर-21 वर्ग के स्वर्ण पदक अपने नाम कर क्लीन स्वीप किया। 

विज्ञापन


केरल ने अंडर-21 वर्ग में दो रजत पदक जीते। दिल्ली ने अंडर-17 बालिका और आंध्र प्रदेश ने लड़कों के अंडर-17 में रजत पदक हासिल किए। बालिकाओं के अंडर-17 वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र ने दिल्ली को 19-17 से जबकि अंडर-21 के फाइनल में महाराष्ट्र ने केरल केा 7-6 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन


बालकों के अंडर-17 वर्ग में महाराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश को 19-8 से और अंडर-21 फाइनल में महाराष्ट्र ने केरल को 15-13 से मात दी। 

मिजोरम अंडर-21 फुटबाल फाइनल में
मिजोरम ने शानदार खेल दिखाया लेकिन फिर भी उसे पेनल्टी की जरूरत पड़ी जिसमें उसने गोवा को 4-2 से हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में लड़कों की अंडर-21 फुटबाल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञप्ति के अनुसार अब उनका सामना दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा जिसमें केरल की भिड़ंत पंजाब से होगी। लड़कों के अंडर-17 फाइनल में पंजाब का सामना कर्नाटक से होगा जबकि अंडर-17 बालिका स्वर्ण पदक का मैच ओडिशा और झारखंड के बीच होगा। 

झारखंड लड़कियों के अंडर 17 खिताब के लिए हरियाणा से भिड़ेगा
झारखंड ने 0-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में लड़कियों की अंडर 17 हाकी स्पर्धा में ओडिशा को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना हरियाणा से होगा ।

हरियाणा ने एकतरफा मुकाबले में पंजाब को 4-0 से मात दी। ओडिशा ने पहले मैच में 23 मिनट में 3-0 से बढत बना ली थी लेकिन झारखंड ने वापसी करते हुए 28 मिनट के भीतर चार गोल किए। 


हरियाणा ने कबड्डी में दबदबा बनाया
हरियाणा ने कबड्डी स्पर्धा के चार फाइनल्स में तीन में प्रवेश किया। मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार हरियाणा की टीम लड़कों के अंडर-21 वर्ग के लीग चरण से बाहर हो गयी, लेकिन उसने तीन अन्य वर्गों के फाइनल मैच में जगह सुनिश्चित की। हरियाणा ने लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में पश्चिम बंगाल को पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ ने उत्तर प्रदेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed