{"_id":"5e286bb58ebc3e4b5d67445d","slug":"khelo-india-youth-games-conclude-with-colourful-closing-ceremony-maharashtra-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया यूथ गेम्स खत्म, चैंपियन महाराष्ट्र ने जीते 78 स्वर्ण पदक सहित 256 पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेलो इंडिया यूथ गेम्स खत्म, चैंपियन महाराष्ट्र ने जीते 78 स्वर्ण पदक सहित 256 पदक
Wed, 22 Jan 2020 09:05 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 22 Jan 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का तीसरा सत्र बुधवार को रंगारंग समारोह के साथ संपन्न हो गया। महाराष्ट्र की टीम इन खेलों की चैंपियन बनी जिसने 78 स्वर्ण पदक सहित 256 पदक जीते। इस 13 दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान महाराष्ट्र ने 78 स्वर्ण, 77 रजत और 101 कांस्य पदक के साथ अपनी लगातार दूसरी खेलो इंडिया युवा खेल ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन
Here’s the final medal tally from the Khelo India Youth Games 2020 Guwahati. #Maharashtra finish 1st with 256 medals, bettering their 2019 effort of 228. #Haryana came 2nd and also became 2nd state to win 200 medals. #Delhi finish 3rd with 122 medals.#KIYG2020 #ChaloGuwahati pic.twitter.com/4URfct7MxL
— Khelo India (@kheloindia) January 22, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा 200 पदक (68 स्वर्ण, 60 रजत और 72 कांस्य पदक) के साथ दूसरे जबकि दिल्ली 122 पदक (39 स्वर्ण, 36 रजत और 47 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह के दौरान चीन के वुशु मार्शल आर्ट्स कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। 10 जनवरी को शुरू हुए इन खेलों में 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 6800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खेलों में 20 खेलों की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।