फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Khelo India Youth Games 2019 officially kicks off, 6000 plus participant is participating

खेलो इंडिया युवा खेलों की हुई रंगारंग शुरुआत, 6000 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

Wed, 09 Jan 2019 10:48 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 09 Jan 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Khelo India Youth Games 2019 officially kicks off, 6000 plus participant is participating
khelo india

खेलो इंडिया युवा खेल (केआईवाईजी) 2019 की बुधवार को रंगारंग शुरुआत हुई। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और प्रौद्योगिकी राजधानी ने 'सुस्वागतम' संदेश के साथ इन खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत किया। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और केंद्रीय खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उद्घाटन से पहले इन खेलों की वर्चुअल मशाल ग्रहण की। इसके बाद खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाने के साथ शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में केआईवाईजी-2019 के विधिवत शुरुआत की घोषणा की गयी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के लिए प्रेरक संदेश भेजा, जिसमें खेल के थीम 'पांच मिनट और' पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आज के दौर में सभी को खेलों को दिल से अपनाना होगा और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक देखने को मिली। इसमें राज्य के वीर सपूत शिवाजी महाराज के बारे में बताया गया, जिनकी विशाल प्रतिमा बालेवाड़ी कॉम्पेलेक्स के मध्य में स्थित है।भारतीय खेल प्राधिकरण की महानिदेशक नीलम कपूर और नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल उद्घाटन समारोह में मौजूद थे। 

उद्घाटन समारोह में कई खेल हस्तियों और कोच ने हिस्सा लिया। इनमें दो बार ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार, ओलम्पिक हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श सिंह और अजीत पाल सिंह प्रमुख हैं। इसके अलावा बैडमिंटन दिग्गज पुलेला गोपीचंद, निशानेबाज गगन नारंग, एथलीट श्रीराम सिंह और शाइनी विल्सन, जिमनास्ट दीपा करमाकर और आशीष कुमार तथा महिला फुटबाल खिलाड़ी बेम बेम देवी ने भी इस समारोह की शोभा बढ़ाई।

इस इस 12 दिवसीय खेल महोत्सव में 6000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें अंडर-17 और अंडर-21 वर्ग में कुल 18 खेलों में खिलाड़ी अपना भाग्य आजमाएंगे। इन खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी, फुटबाल, कुश्ती आदि शामिल हैं। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed