Khelo India University Games: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों का आज से आगाज, 3900 खिलाड़ी करेंगे शिरकत
189 : विश्वविद्यालय करेंगे इन खेलों में शिरकत
275 : स्वर्ण पदक होंगे दांव पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्लैगशिप कार्यक्रम खेलो इंडिया के तहत खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों का आगाज बेंगलुरु में रविवार को होने जा रहा है। इन खेलों का उद्घाटन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में करेंगे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि इन खेलों में देश भर के 189 विश्वविद्यालयों के लगभग 39 सौ पुरुष और महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरेंगे। इन खेलों में देश के लिए ओलंपिक में शिरकत कर चुके बड़े खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं, जो युवा और उभरते खिलाड़ियों को प्रेरणा देंगे।
मनु, दुती, श्रीहरि जैसे ओलंपियन करेंगे शिरकत
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में ओलंपियन शूटर मनु भाकर, दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्प्रिंटर दुती चंद, तैराक श्रीहरि नटराज जैसे ओलंपियन शिरकत करने जा रहे हैं। खेलों में कुल 275 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। समापन समारोह तीन मई को होने जा रहे है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। यहां होने वाले 20 खेलों में मलखंब और योगासन जैसे देसी खेलों का भी आयोजन होगा।
खेल मंत्री बोले यूनिवर्सिटी में खेलों को जारी रखे छात्र
खेल मंत्री अनुराग ने कहा कि पीएम की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए यूथ और यूनिवर्सिटी खेलों का प्रयोग काफी सफल रहा है। दुनिया भर में देखा गया है कि यूनिवर्सिटी खेलों से ओलंपिक पदक जीतने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि कॉलेज से निकलने के बाद छात्र यूनिवर्सिटी पहुंचने पर खेलों को नहीं छोड़ें, बल्कि इन्हें अपनाकर देश के लिए पदक जीतने का काम करें।
पहले यूनिवर्सिटी खेलों में पंजाब बना था विजेता
इन खेलों में अखिल भारतीय इंटर यूनिर्सिटी में पहले आठ स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इन खेलों को हरित खेलों के रूप में आयोजित किया जा रहा है। पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल 2020 में भुवनेश्वर में आयोजित किए गए थे। उस दौरान तीन हजार एक सौ 82 खिलाडिय़ों ने शिरकत की थी। पंजाब 17 स्वर्ण पदक समेत 46 पदक जीतकर पहले स्थान पर रहा था।