अब खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में डोप का साया, सात पदकवीर पाए गए पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्लैगशिप कार्यक्रम खेलो इंडिया खेल भारी-भरकम स्कॉलरशिप और आउट ऑफ पॉकेट एलाउंस दिए जाने के कारण बुरी तरह डोपिंग के दलदल में फंस गए हैं। इस स्कीम में चयनित होकर 6.28 लाख रुपये की सालाना स्कॉलरशिप हासिल करने के चक्कर में खिलाड़ी इन खेलों में पदक जीतने के लिए कई प्रतिबंधित ड्रग्स का कॉकटेल प्रयोग कर रहे हैं। गुवहाटी में हुए खेलो इंडिया यूथ खेलों में 15 डोप पॉजिटिव केसों के बाद अब भुवनेश्वर में 22 फरवरी से एक मार्च को हुए पहलेे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में सात खिलाड़ी डोप में फंसे हैं। खास बात यह है कि इनमें सेे ज्यादातार खिलाडिय़ों के सैंपलों में दो से चार-चार ड्रग्स पाए गए हैं।
फंसने वालों में वेटलिफ्टर, पहलवान, एथलीट
नाडा की सैंपलिंग में जो सात खिलाड़ी डोप में फंसे हैैं वे सभी पदक विजेता हैं, इनमें दो वेटलिफ्टर, दो पहलवान दो कबड्डी के खिलाड़ी और एक महिला एथलीट शामिल है। जिस दिल्ली के वेटलिफ्टर ने इन खेलों में स्वर्ण पदक जीता है, उसके सैंपल में नेंड्रोलॉन, स्टेनोजोलॉल, टे्रनबोलॉन जैसे स्टेरायड और स्टीमुलेंट मेफेनटरमाइन पाया गया है, जबकि कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के लिफ्टर के सैंपल में स्टेरायड मेथेंडिनॉन और ऑक्सेंड्रोलॉन मिले हैं। कबड्डी खिलाड़ी और पहलवानों के सैंपल में भी कई स्टेरायड पाए गए हैं। ऐसा अमूमन कम होता है जब खिलाड़ी के सैंपल में एक सेे अधिक प्रतिबंधित ड्रग्स पाए जाएं। महिला एथलीट को छोड़ सभी छह खिलाडिय़ों को अस्थाई रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। महिला एथलीट केसैंपल में स्पेसिफाइड सब्सटेंस पाए जाने के कारण उस पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
160 की एंट्री आई सैंपलिंग के डर सेे खेले 124
यूनिवर्सिटी खेलों में डोप में फंसने वाले खिलाड़ियों का नंबर कहीं अधिक हो सकता था। ज्यादातर खेलों में खिलाडिय़ों की एंट्री पूरी भेजी गई, लेकिन जब उन्हें पता लगा कि नाडा की सैंपलिंग हो रही तो वे कंपटीशन खेलने ही नहीं पहुंचे। वेटलिफ्टिंग में हाल यह था कि 160 खिलाडिय़ों की एंट्री भेजी गई थी, लेकिन खेलने के लिए 124 खिलाड़ी ही पहुंचे। नाडा ने यहां कुल 172 सैंपल लिए, जबकि यूथ खेलों में 346 सैंपल लिए गए थे।
यूनिवर्सिटी खेलों में गोल्ड इंटरवर्सिटी में डोप में फंसा
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाला पंजाबी यूनिवर्सिटी का एक एथलीट मिटनेलॉन के लिए डोप में फंसा है। इस एथलीट ने भुुवनेश्वर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में शिरकत कर भी गोल्ड जीता।