फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Khelo India: Maharashtra wrap up gymnastics campaign on a high

अदिति डांडेकर, अरिक डे के शानदार खेल से जिमनास्टिक में महाराष्ट्र का दबदबा

Sun, 13 Jan 2019 10:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 13 Jan 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Khelo India: Maharashtra wrap up gymnastics campaign on a high

अदिति डांडेकर और अरिक डे ने खेलो इंडिया यूथ खेल की जिमनास्टिक स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखा जिससे महाराष्ट्र ने अंडर-21 वर्ग में रविवार को यहां प्रतियोगिता के अंतिम दिन नौ पदक हासिल किए।

विज्ञापन


यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक इस खेल में महाराष्ट्र कुल 18 पदक (नौ स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक) के साथ चैम्पियन घोषित हुआ।

दिन की स्टार खिलाड़ी अदिति रही जिन्होंने दो स्वर्ण के साथ चार पदक अपने नाम किये। उन्होंने बाल और रिबॉन में दो स्वर्ण पदक हासिल किये। उन्होंने शुक्रवार को रिद्मिक जिमनास्टिक में भी पदक जीता था जिससे उनके पदकों की कुल संख्या पांच हो गयी। 
विज्ञापन


अरिक डे ने आज होरिजोंटल बार में स्वर्ण और पैरलल बार में रजत पदक जीता। ऑवरऑल तालिका में पश्चिम बंगाल 11 पदक के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमन, आकर्षी बैडमिंटन चैम्पियन बने

अमन फरोघ संजय ने रविवार को यहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स की बैडमिंटन स्पर्धा के अंतिम दिन लड़कों का अंडर-21 एकल खिताब अपने नाम किया तो आर्या देशपांडे और अनन्य फडके अंडर-17 बालिका युगल वर्ग का स्वर्ण पदक जीता जिससे मेजबान महाराष्ट्र ने दो स्वर्ण अपनी झोली में डाले। 

मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार छत्तीसगढ़ की आकर्षी कश्यप ने अंडर-21 एकल बालिका वर्ग में मालविका बंसोद को पराजित किया। उन्होंने 21-11, 21-16 से जीत हासिल की। 

अमन ने कर्नाटक के राहुल भारद्वाज को महज 40 मिनट में 21-17, 23-21 से शिकस्त दी। 

अनन्या फडके और आर्या देशपांडे ने एकतरफा मुकाबले में साक्षी असरानी और अंकुशा मेहता को 29 मिनट में 21-16, 21-13 से पराजित किया। 

कर्नाटक, दिल्ली ने स्वर्ण पदक से खाता खोला

कर्नाटक और दिल्ली ने रविवार को यहां खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2019 के पांचवें दिन भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक से खाता खोला। 

कर्नाटक की अक्षता कमाती और दिल्ली के हर्षित सहरावत ने राज्य के लिये स्वर्ण पदक हासिल किये। 

पंजाब चार स्वर्ण पदक से मिजोरम और मणिपुर से आगे निकल गया है जिनके तीन तीन स्वर्ण है। 

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और हरियाणा के एक एक स्वर्ण हो गये हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed