{"_id":"5c3797b3bdec22738e36962f","slug":"khelo-india-delhi-dominate-judo-mat-win-three-gold-including-six-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया : दिल्ली ने तीन स्वर्ण समेत जीते छह पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेलो इंडिया : दिल्ली ने तीन स्वर्ण समेत जीते छह पदक
Fri, 11 Jan 2019 12:37 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
khelo india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जुडोकाओं ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पहले दिन गुरुवार को दांव पर लगे छह में से तीन स्वर्ण पदक जीते। दिल्ली ने कुल छह पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों में तीन अन्य स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात ने जीते। हरियाणा ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक सहित चार पदक हासिल किए।
विज्ञापन
पंजाब और केरल की फुटबाल में बड़ी जीत
केरल की अंडर-17 लड़कियों की टीम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की फुटबाल प्रतियोगिता में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश को 28-0 से करारी शिकस्त दी लेकिन उसकी लड़कों की अंडर-21 टीम को चंडीगढ़ के खिलाफ अंक बांटने पड़े।
विज्ञापन
लड़कों के वर्ग में ध्रुव ने 62वें मिनट में चंडीगढ़ को बढ़त दिलायी लेकिन इसके नौ मिनट बाद हबीब रहमान के गोल से केरल से बराबरी की और एक अंक हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में केरल की टीम की तरफ से मेघना ने सात, सोना ने पांच, श्रीलक्ष्मी और अमाया ने 3-3 तथा अभिरामी, भाग्या तीर्था और अनन्या ने 2-2 गोल किए।