फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kavita Devi becomes first Indian woman wrestler to sign deal with WWE

WWE में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं कविता देवी 

Mon, 16 Oct 2017 08:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 16 Oct 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
 Kavita Devi becomes first Indian woman wrestler to sign deal with WWE
कविता देवी और जिंदर महल
WWE में महिला वर्ग की फाइट देखते-देखते कंपनी की सर्वोच्च वरीयता बन ही गई। भारत सहित दुनिया में महिला WWE की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी पहली बार किसी भारतीय महिला पहलवान के साथ समझौता किया है। इसके लिए उन्होंने पूर्व वेट लिफ्टर कविता देवी को चुना गया है। वो डब्ल्यूडब्ल्यूई द्वारा आयोजित माए यंग क्लासिक टूर्नामेंट का हिस्सा रही हैं। कविता देवी WWE के इतिहास में डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाली पहली महिला पहलवान बन गई हैं। इस बात की घोषणा नई दिल्ली दौरे के दौरान चैंपियन जिंदर महल ने की। 
विज्ञापन


कविता देवी भारत की एक प्रशिक्षित भारोत्तोलकर हैं। उन्होंने साल 2026 में दक्षिण एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। स्कूल के दिनों में वो कबड्डी खेला करती थीं। कविता देवी ने WWE रिंग के दांव पेंच पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली से सीखे हैं। आशा की जा रही है कि वो जनवरी में अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित  WWE परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग शुरू कर देंगी। 
विज्ञापन


यह उपलब्धि हासिल करने के बाद कविता देवी ने कहा, WWE के रिंग में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। माय यंग क्लासिक टूर्नामेंट में दुनिय़ा की सर्वश्रेष्ठ महिलाओं के साथ कंपटीट करने का अनुभव बेहतरीन रहा। अब मैं आगे भारत के लिए WWE विमेंस चैंपियनशिप का खिताब जीतना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed