{"_id":"5ec173cd0a5f31166b64efcb","slug":"karthikeyan-scripts-chess-gurukul-s-title-triumph-r-praggnanandhaa-put-the-finishing-touches","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर चमके युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रागननंदा, चेस गुरूकुल ने भारतीय शतरंजन लीग का खिताब जीता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
फिर चमके युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रागननंदा, चेस गुरूकुल ने भारतीय शतरंजन लीग का खिताब जीता
Sun, 17 May 2020 10:56 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 17 May 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रागननंदा और कार्तिकेयन मुरली की टीम 'चेस गुरूकुल' ने रविवार को सुपरफाइनल में सुपरकिड्स को हराकर भारतीय शतरंज लीग का खिताब जीता। प्रागननंदा ने एक अन्य युवा ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन के साथ बाजी ड्रॉ खेलकर मशहूर कोच आर बी रमेश की अगुवाई वाले चेस गुरूकुल को खिताब दिलाया।
विज्ञापन
इससे पहले सात बाजियों के सुपर फाइनल में मुरली ने अर्जुन इरिगैसी से ड्रा खेला लेकिन वह युवा ग्रैंडमास्टर रौनक सदवानी को हराने में सफल रहे। इसके अलावा उन्होंने नारायणन श्रीनाथ को भी पराजित किया। विजेता टीम को 35,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली। सुपरकिड्स और चेस गुरूकुल ने दस टीमों के राउंड रोबिन चरण में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन