कारगिल विजय दिवसः देश के खिलाड़ियों ने किया सेना के अदम्य साहस को सलाम
देश आज कारगिल विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज ही के दिन साल 1999 में भारत ने युद्ध में पाकिस्तानी सेना को उन दुर्गम इलाकों से खदेड़ा तिरंगा लहराया था,जहां उसने घुसपैठ कर कब्जा जमाने की कोशिश की थी। विजय दिवस के इस मौके देश के खिलाड़ियों ने भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस को सलाम किया है।
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, हमारे राष्ट्र के प्रति सैनिकों की सेवा के लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे।
The countless stories of valour & selfless sacrifices of our 🇮🇳 Defence Forces during the Kargil War are awe-inspiring.
We shall always remain indebted to their service to our nation! 🙏🏻 #KargilVijayDiwas pic.twitter.com/qfrMNZybun— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 26, 2020विज्ञापन
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सगवाग ने ट्वीट किया, उन सभी शहीदों को मेरी श्रद्धांजलि जिन्होंने हमारी रक्षा की है। आप हैं तो हम हैं।
My deepest tributes to all the martyrs who have protected us. Also my salute to all the soldiers who protect us. Aap hain toh hum hain.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 26, 2020
#KargilVijayDivas pic.twitter.com/h4zl3puLhm
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी ट्वीट कर कहा, भारतीय सशस्त्र बलों के हमारे बहादुर जवानों की वीरता को सलाम, जिन्होंने देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उन्होंने हमें सुरक्षित रखने के यह सब किया। जय हिंद।
Saluting the valour and courage of our brave hearts of the Indian Armed Forces who laid down their lives fighting for our Nation, all to keep all of us safe. 🙏🏼 Jai Hind 🇮🇳 #KargilVijayDiwas
— Virat Kohli (@imVkohli) July 26, 2020
कारगिल #विजयदिवस के अवसर पर देश की जाबाँज #सेना के शौर्य और बलिदान को नमन 🇮🇳 #IndianArmy #KargilVijayDivas pic.twitter.com/RTBT5idBDZ
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) July 26, 2020